Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The board meeting was noisy, many resolutions passed

Noida News: डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन एजेंसी से कराने के प्रस्ताव को हरी झंडी

Thu, 13 Nov 2025 01:58 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Thu, 13 Nov 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
The board meeting was noisy, many resolutions passed
4 नगर पालिका की बोर्ड बैठक में अपनी बात रखते नगर पालिका सभासद।संवाद
नगर पालिका बोर्ड की हंगामेदार बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य एक निजी एजेंसी को सौंपने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई है। इस कदम का उद्देश्य शहर में स्वच्छता व्यवस्था को सुचारु और प्रभावी बनाना है।
विज्ञापन




बैठक के दौरान, कई अन्य विकास परियोजनाओं पर भी सहमति बनी, जिन्हें सभासदों ने मंजूरी दी। इनमें शहर के सार्वजनिक शौचालयों की आवश्यक मरम्मत, खता में डॉ. आंबेडकर पार्क का सौंदर्यीकरण और रामलीला मैदान में फेंसिंग का निर्माण कार्य शामिल है। इन प्रस्तावों पर मुहर लगने के बाद, शहर में स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के क्षेत्र में जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन




बुधवार को बोर्ड बैठक नगर पालिका सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सभासदों ने कई मुद्दों को मजबूती से उठाया, जिससे कई बार सदन का माहौल गरमा गया और तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियामवाला के सभासद रियासत अली मोंटी ने क्षेत्र में सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को रोकने के लिए सरकारी भूमि को अपने कब्जे में लेने की नीति बनाकर काम करने की बात कही। त्रिघराट सभासद गौरव मल्होत्रा ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए एजेंसी को दायित्व देकर पालिका के पर्यावरण मित्रों को अन्य सफाई व्यवस्थाओं में लगाने की मांग की।



चांदमारी सभासद सुनीता सैनी ने नगर क्षेत्र में निराश्रित गोवंश से लोगों को हो रही परेशानियों का जिक्र किया। जौलीग्रांट सभासद राजेश भट्ट ने पर्यावरण मित्रों की सुरक्षा के लिए नगर पालिका से ठोस नीति बनाने की मांग की। अठूरवाला प्रथम के सभासद संदीप नेगी ने कहा कि नगर पालिका को पहले पुराने प्रस्ताव पर हुई कार्यवाही की जानकारी सदन में रखनी चाहिए।

सभासद सुरेश सैनी ने प्रकाश व्यवस्था के लिए पालिका में क्लेम्प का अभाव होने की समस्या रखी। डोईवाला सभासद मनीष धीमान ने बोर्ड में जिला स्तरीय अधिकारियों के प्रतिभाग को सुनिश्चित कराने की मांग की। विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के दौरान कई बार सदन का माहौल गरमाया।



नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि सामूहिक सहयोग से नगर विकास को गति दी जा रही है। बैठक में अधिशासी अधिकारी एमएल शाह, सभासद ईश्वर रौथाण, बबीता देवी, डॉ. कल्पना राणा, रीना कोठारी, जमुना देवी, सुशीला सैनी आदि मौजूद रहे।


---



इन प्रस्तावों को मिली स्वीकृति...

नगर पालिका की बोर्ड में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी और अधिशासी अधिकारी एमएल शाह ने बताया कि बोर्ड बैठक में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन एजेंसी से कराए जाने, शौचालयों की मरम्मत, खता में आंबेडकर पार्क का सौंदर्यीकरण, रामलीला मैदान में फेंसिंग कार्य, इंटरलाॅकिंग टाइल्स, कार्यालय की ओर आने वाले मार्ग पर प्रवेश द्वार, मोबाइल कूड़ा वाहन, ट्रैक्टर ट्राॅली, महेंद्रा कैंपर क्रय करने, निराश्रित पशुओं को पकड़ने के लिए कैटल कैचर, वार्डों में वॉल पेंटिंग, मोबाइल टावर क्रय करने, नगर चौक के शौचालय को हाईटेक बनाने, नगर पालिका में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री की मूर्ति स्थापित करने आदि प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed