{"_id":"68d6baf98664335cba081960","slug":"the-authority-will-spend-rs-58-crore-on-disposal-of-garbage-in-sector-145-grnoida-news-c-1-gnd1002-3450688-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सेक्टर-145 के कूड़े को निस्तारित करने पर 58 करोड़ खर्च करेगा प्राधिकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सेक्टर-145 के कूड़े को निस्तारित करने पर 58 करोड़ खर्च करेगा प्राधिकरण
सार
नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-145 डंपिंग साइट से कूड़ा हटाने के लिए बायोरेमिडिएशन तकनीक अपनाएगा। इस कार्य पर 58 करोड़ रुपये खर्च होंगे और दो वर्षों में 7.5 लाख मीट्रिक टन कचरे का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विस्तार
-बायोरेमिडिएशन विधि से कूड़े को साइट से हटाया जाएगा, प्राधिकरण ने निकाली रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-145 के डंपिंग साइट से कूड़ा हटाने के लिए 58 करोड़ रुपये खर्च करेगा। कूड़े के निस्तारण के लिए बायोरेमिडिएशन विधि अपनाई जाएगी। इसके लिए प्राधिकरण ने रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) निकाली है।
प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, सेक्टर-145 साइट पर वर्षों से जमे कचरे का निस्तारण आधुनिक तकनीक से किया जाएगा। इसमें करीब 7.5 लाख मीट्रिक टन कचरे को दूसरे उपयोग की वस्तुओं में बदला जाएगा।
दो साल का लक्ष्य
चयनित एजेंसी को दो वर्ष में शत प्रतिशत कूड़े का निस्तारण करना होगा। इसके लिए साइट पर जरूरी संसाधन जुटाते हुए काम करने होंगे। प्राधिकरण चयनित एजेंसी को यह छूट देगा कि वह एक से ज्यादा साइटों पर अपने उपकरण लगा सके लेकिन आरएफपी के मानक के अंतर्गत काम करने होंगे।
विज्ञापन
सेक्टर-54 में हो चुका है काम
इससे पहले प्राधिकरण ने सेक्टर-54 में एक लाख मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण कराया था। कूड़ा निस्तारण के बाद यहां वेटलैंड विकसित किया गया। यह काम दो वर्ष में किया गया। बीते दिनों बंगलुरू में लिगेसी वेस्ट मैनेजमेंट पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में भी इसकी चर्चा हुई।