{"_id":"69dbdae03e809f16f9042170","slug":"the-authority-will-remove-darkness-from-17-villages-of-greater-noida-grnoida-news-c-23-1-lko1064-92170-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्रेटर नोएडा के 17 गांवों का अंधेरा दूर करेगा प्राधिकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्रेटर नोएडा के 17 गांवों का अंधेरा दूर करेगा प्राधिकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-करीब तीन करोड़ रुपये बजट खर्च को मंजूरी, वृहद स्तर पर सर्वे कर लगाई जाएंगी स्ट्रीटलाइटें
-दादरी विधायक तेजपाल नागर ने भी इस मुद्दे को प्राधिकरण के अधिकारियों के सामने उठाया
ग्रेटर नोएडा। जिले के 17 गांवों का अंधेरा ग्रेनो प्राधिकरण दूर करेगा। यहां करीब 3.34 करोड़ रुपये के खर्चे से एलईडी स्ट्रीट लगाई जाएंगीं। अगले महीने इसपर काम शुरू होगा। सीईओ एनजी रवि कुमार के पास शिकायतें आने के बाद तेजी से स्ट्रीटलाइट लगाने का काम पूरा किया जा रहा है।
आसपास औद्योगिक विकास होने के बाद भी यहां विकास कार्य कम हुआ है। ऐसे में शिकायतें स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही थीं। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने भी मुद्दे को प्राधिकरण के सामने उठाया था। स्ट्रीटलाइट लगाने के लिए उन्होंने प्राधिकरण को पत्र भी लिखे जिसके बाद काम शुरू हो सका है। अधिकारियों का कहना है कि इन स्ट्रीटलाइट के लगने से अंधेरा खत्म होगा और सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर होगी। आदेश के मुताबिक ग्रेनो वेस्ट के अधिकांश गांवों में स्ट्रीटलाइट लगाई जानी हैं। उनमें सूरजपुर, भोला रावल, तिलपता करनवास, कुलेसरा, कैलाशपुर उर्फ कीरतपुर, बिसरख, ऐमनाबाद, सादोपुर, इटेड़ा, खोदना खुर्द, खैरपुर गुर्जर, छपरौला, खेड़ा धर्मपुरा, मिलक लच्छी, खेड़ी, भनौता और सुनपुरा शामिल हैं। ब्यूरो
इनसेट-
स्ट्रीटलाइट की यहां कर सकते शिकायत
यदि आपके गांव में स्ट्रीट लाइट खराब है। ऐसे में इसकी शिकायत प्राधिकरण में की जा सकती है। इसके लिए टोल-फ्री नंबर 1800 833 2314 है। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा के मोबाइल एप जीएनआईडीए स्ट्रीटलाइट को डाउनलोड कर भी शिकायत कर सकते हैं। ईमेल के जरिए authority@ gnida.in पर भी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा प्राधिकरण ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
-दादरी विधायक तेजपाल नागर ने भी इस मुद्दे को प्राधिकरण के अधिकारियों के सामने उठाया
ग्रेटर नोएडा। जिले के 17 गांवों का अंधेरा ग्रेनो प्राधिकरण दूर करेगा। यहां करीब 3.34 करोड़ रुपये के खर्चे से एलईडी स्ट्रीट लगाई जाएंगीं। अगले महीने इसपर काम शुरू होगा। सीईओ एनजी रवि कुमार के पास शिकायतें आने के बाद तेजी से स्ट्रीटलाइट लगाने का काम पूरा किया जा रहा है।
आसपास औद्योगिक विकास होने के बाद भी यहां विकास कार्य कम हुआ है। ऐसे में शिकायतें स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही थीं। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने भी मुद्दे को प्राधिकरण के सामने उठाया था। स्ट्रीटलाइट लगाने के लिए उन्होंने प्राधिकरण को पत्र भी लिखे जिसके बाद काम शुरू हो सका है। अधिकारियों का कहना है कि इन स्ट्रीटलाइट के लगने से अंधेरा खत्म होगा और सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर होगी। आदेश के मुताबिक ग्रेनो वेस्ट के अधिकांश गांवों में स्ट्रीटलाइट लगाई जानी हैं। उनमें सूरजपुर, भोला रावल, तिलपता करनवास, कुलेसरा, कैलाशपुर उर्फ कीरतपुर, बिसरख, ऐमनाबाद, सादोपुर, इटेड़ा, खोदना खुर्द, खैरपुर गुर्जर, छपरौला, खेड़ा धर्मपुरा, मिलक लच्छी, खेड़ी, भनौता और सुनपुरा शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
इनसेट-
स्ट्रीटलाइट की यहां कर सकते शिकायत
यदि आपके गांव में स्ट्रीट लाइट खराब है। ऐसे में इसकी शिकायत प्राधिकरण में की जा सकती है। इसके लिए टोल-फ्री नंबर 1800 833 2314 है। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा के मोबाइल एप जीएनआईडीए स्ट्रीटलाइट को डाउनलोड कर भी शिकायत कर सकते हैं। ईमेल के जरिए authority
विज्ञापन