{"_id":"69d29849206253053b0853c6","slug":"the-authority-should-complete-the-work-of-kisan-chowk-underpass-of-greater-noida-west-on-time-noida-news-c-23-1-lko1064-91606-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्रेनो वेस्ट के किसान चौक अंडरपास का काम समय पर पूरा करे प्राधिकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्रेनो वेस्ट के किसान चौक अंडरपास का काम समय पर पूरा करे प्राधिकरण
विज्ञापन
- दादरी विधायक ने ग्रेनो वेस्ट के विकास कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने रविवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट (ग्रेनो वेस्ट) में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे किसान चौक अंडरपास का जायजा लेते हुए प्राधिकरण अधिकारियों को इसे तय समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि इस अंडरपास के बनने से क्षेत्र में यातायात सुगम होगा और लोगों को लंबे समय से लग रहे जाम से राहत मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने किसान चौक से तिगरी तक मुख्य मार्ग के विस्तार और 60 मीटर रोड के चौड़ीकरण के कार्यों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने ग्रेनो वेस्ट में प्रस्तावित आधुनिक श्मशान घाट के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद स्थानीय निवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। इस मौके पर उनके साथ विधायक प्रतिनिधि दीपक यादव, लोकेश त्यागी और अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।