फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The authority has sought the Detailed Project Report (DPR) for the new elevated road by August 15.

Noida News: प्राधिकरण ने 15 अगस्त तक मांगी नई एलिवेटेड रोड की डीपीआर

Sat, 25 Jul 2026 09:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
The authority has sought the Detailed Project Report (DPR) for the new elevated road by August 15.
निर्माणाधीन चिल्ला एलिवेटेड रोड से सेक्टर-94 तक बनाई जाएगी
विज्ञापन


नंबर गेम- 235 करोड़ रुपये है अनुमानित लागत
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। निर्माणाधीन चिल्ला एलिवेटेड रोड से सेक्टर-94 तक बनने वाली एलिवेटेड रोड की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) जल्द तैयार होगी। यह जानकारी आईआईटी रुड़की की तरफ से शुक्रवार को नोएडा प्राधिकरण के साथ हुई बैठक में दी गई।प्राधिकरण ने डीपीआर को 15 अगस्त से पहले तैयार करने को कहा है। प्राधिकरण के जीएम एस पी सिंह ने बताया कि डीपीआर आने के बाद शाहदरा नाले के लिए उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग व कालिंदीकुंज के पास की जमीन से एलिवेटेड रोड गुजारने के लिए दिल्ली सरकार से एनओसी मांगी जाएगी। इसके साथ ही निर्माण एजेंसी चयन के लिए टेंडर जारी होगा।

चिल्ला एलिवेटेड रोड से जुड़ने के बाद यह एलिवेटेड महामाया फ्लाईओवर व दलित प्रेरणा स्थल के बीच की सड़क को पार करेगा। इसके बाद शाहदरा नाले के समानांतर जाकर ओखला पक्षी विहार मेट्रो स्टेशन के आगे से मजेंटा लाइन के ऊपर से बाएं मुड़कर सेक्टर-94 में गोल चक्कर के आगे यमुना पुश्ता रोड पर उतरेगा। इस एलिवेटेड रोड की लंबाई 2 किलोमीटर होगी। इसकी अनुमानित लागत 235 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पूर्व के प्रस्ताव में यह दूरी 1.2 या 1.6 किलोमीटर अनुमानित थी। यह एलिवेटेड रोड बन जाने से मयूर विहार की तरफ से आने वाले वाहन सीधे सेक्टर-94 में उतरेंगे। फिर वहां से आगे यमुना पुश्ता किनारे एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे ग्रेटर नोएडा तक प्रस्तावित है। इसके अलावा सेक्टर-125, 126, 127, 128 समेत एक्सप्रेस-वे किनारे के अन्य सेक्टरों में सीधा आवागमन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed