{"_id":"645a9341f5939f4c55042f71","slug":"the-authority-demolished-the-illegal-market-of-golf-city-noida-news-c-1-gnd1002-511785-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गोल्फ सिटी की अवैध मार्केट को प्राधिकरण ने किया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गोल्फ सिटी की अवैध मार्केट को प्राधिकरण ने किया ध्वस्त
विज्ञापन
- सेक्टर-75 के गोल्फ सिटी प्लॉट नंबर-8 में 33 रेहड़ी-पटरी और कियोस्क हटाए
- विरोध पर किया हल्का बल प्रयोग, एओए ने की प्राधिकरण की कार्रवाई की प्रशंसा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने मंगलवार को सेक्टर-75 के गोल्फ सिटी प्लॉट नंबर-8 में कार्रवाई करते हुए अवैध मार्केट को ध्वस्त कर दिया। यहां अवैध तरीके से चल रहे 33 रेहड़ी-पटरी और कियोस्क हटाए गए। कार्रवाई के दौरान नोएडा प्राधिकरण के नियोजन विभाग, वर्क सर्किल और प्राधिकरण की पुलिस मौजूद रही।
नियोजन विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक के नेतृत्व में मंगलवार दोपहर 11.30 बजे नोएडा प्राधिकरण की टीम भारी पुलिस बल के साथ बुलडोजर और डंपर लेकर गोल्फ सिटी प्लॉट-8 मार्केट पहुंची। टीम ने बुलडोजर से अवैध कियोस्क को तोड़ना शुरू कर दिया और डंपर में अवैध मार्केट का सामान भरना शुरू कर दिया। शुरू में अवैध दुकानों के संचालकों ने विरोध करना शुरू किया, लेकिन नोएडा पुलिस के हल्का बल प्रयोग करने पर उनके के हौसले पस्त हो गए। वहीं गोल्फ सिटी प्लॉट-8 के अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कार्रवाई का समर्थन किया।
अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के संरक्षक मुन्ना कुमार शर्मा ने कहा कि नोएडा प्राधिकरण ने अवैध अतिक्रमण को तोड़कर सेक्टर निवासियों को राहत देने का काम किया है। अब सोसाइटी के मार्केट में सुरक्षित तरीके से खरीदारी कर सकेंगे। कार्रवाई के दौरान अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी मलिकेश्वर झा, संतोष कुमार, अनमोल सिंह, प्रभात राय,असित सिन्हा,अनुराग श्रीवास्तव, वी एन अग्रवाल, राकेश कुमार, के एन भटनागर, शोभित सक्सेना, राजपाल सिंह, अक्षय बक्शी सहित बड़ी संख्या में सेक्टरवासी उपस्थित रहे।