{"_id":"645be5347cc9b1991c04c694","slug":"the-administration-woke-up-after-the-child-got-electrocuted-closed-the-swimming-pool-grnoida-news-c-23-1-noi1091-8196-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बच्चे को करंट लगने के बाद जागा प्रशासन...बंद कराया स्वीमिंग पूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बच्चे को करंट लगने के बाद जागा प्रशासन...बंद कराया स्वीमिंग पूल
विज्ञापन
फोटो: तविश
-- -- -- -- -- -
बच्चे को करंट लगने के बाद जागा प्रशासन...बंद कराया स्वीमिंग पूल
- खामियों को दूर करने के बाद होगा शुरू, उप जिला क्रीडा अधिकारी ने किया निरीक्षण
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन ने बच्चे को करंट लगने की घटना के बाद गुलशन बेलिना सोसाइटी के स्वीमिंग पूल को बंद करा दिया है। साथ ही स्वीमिंग पूल के किनारों पर लगी सजावटी लाइटों को भी हटवा दिया है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि खामियां दूर करने तक पूल का संचालन नहीं होगा। तब तक एनओसी भी जारी नहीं की जाएगी।
पूल में सोमवार की शाम एक आठ साल का बच्चा जब पूल से नाहकर बाहर आ रहा था। तभी पूल के किनारे लगी सजावटी लाइटों के नंगे तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह झुलस गया। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चे के पिता बलवंत सिंह ने इसकी शिकायत प्रशासन से की। शिकायत पर उप जिला क्रीडा अधिकारी ने बुधवार को स्वीमिंग पूल का निरीक्षण किया। उप जिला क्रीडा अधिकारी अनिता नागर ने बताया कि पूल के किनारे पर लगी लाइटों को हटवा दिया गया है। साथ ही पूल की चहारदीवारी को ऊंचा करना होगा। बिल्डर बच्चे के इलाज का खर्च भी उठाएगा। अगर परिवार को किसी तरह परेशान किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। इधर बिल्डर के प्रवक्ता का कहना है कि प्रशासन के निर्देश पर स्वीमिंग पूल को बंद कर दिया गया है। खामियां दूर करने के बाद ही शुरू किया जाएगा।