फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The administration will take advice from every family, then a blueprint for development will be prepared

Noida News: प्रशासन हर परिवार से लेगा सलाह, फिर तैयार होगा विकास का खाका

Thu, 11 Sep 2025 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The administration will take advice from every family, then a blueprint for development will be prepared
बिजनौर के विवेक कॉलेज में समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश कार्यक्रम के तहत जारी किया गया
- प्रशासन ने फीडबैक लेने के लिए जारी किया क्यूआर कोड
विज्ञापन

- दूसरे दिन विवेक यूनिवर्सिटी में हुई कार्यशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान के तहत विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया गया। प्रशासन ने जिला स्तर पर काम शुरू कर दिया है। प्रशासन हर परिवार से सलाह लेगा। इसके लिए क्यूआर कोड जारी किया गया। सलाह के बाद ही विकास का खाका तैयार होगा।

प्रशासन की आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला बुधवार को विवेक यूनिवर्सिटी में हुई। अभियान की जन जागरूकता के विभिन्न लक्षित समूहों, व्यवसाय उद्यमी, कृषक, महिला स्वयंसेवी संगठन से प्रदेश के विकास लिए रोड मैप पर चर्चा की गई। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नागरिकों के फीडबैक प्राप्त करने के लिए एक पोर्टल विकसित किया गया है। जिस पर क्यूआर कोड के माध्यम से फीडबैक दिया जा सकेगा।
विज्ञापन

कार्यशाला में गोबर गैस प्लांट लगाने और जैविक खाद का उत्पादन करने की सुझाव दिया। ताकि कृषि में प्रयुक्त होने वाले रसायन पदार्थों से निजात मिल सके। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने, सेब की खेती के लिए प्रोत्साहित करने, कृषि शिक्षा स्कूल स्तर पर पढ़ाने, सहफसली खेती, वाणिज्य फसलों को बढ़ावा देने का मुद्दा उठाया। इसके अलावा बताया कि गन्ना अम्लीय खेती पर उगाया जाता है। इससे फसल में कीड़ा लग रहा है। सामान्य किस्म का गन्ना उगाने के लिए अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगीना क्षेत्र से दिल्ली जाने के लिए रेलगाड़ी का संचालन शुरू करने, उद्योगों से टैरिफ को हटाने, रोजगार के लिए पलायन कर रहे युवाओं को रोजगार देने, मृदा परीक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा लैब बनाए जाने का मुद्दा उठाया। इस मौके पर डीएम जसजीत कौर, सीडीओ पूर्ण बोरा, सेवानिवृत्त आईपीएस सुधीर कुमार, हृदय शंकर सिंह, राजीव जैन, उप कृषि निदेशक घनश्याम वर्मा, उपायुक्त उद्योग अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

बिजनौर के विवेक कॉलेज में समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश कार्यक्रम के तहत जारी किया गया

बिजनौर के विवेक कॉलेज में समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश कार्यक्रम के तहत जारी किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed