फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The administration took seven vows from the organizers regarding security management in Aastha, you should also take care.

Noida News: आस्था में सुरक्षा-प्रबंधन को प्रशासन ने आयोजकों से लिए सात वचन, आप भी रखें ख्याल

Sun, 26 Oct 2025 07:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
The administration took seven vows from the organizers regarding security management in Aastha, you should also take care.
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन ने छठ महापर्व पर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर एडवाइजरी जारी की है। लोगों से अपील की है कि पानी में उतरने के दौरान सावधानी रखें। आयोजकों को भीड़ पर नियंत्रण रखने के लिए योजना के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अफसरों ने बताया कि छठ पर्व के दौरान केवल निर्धारित व सुरक्षित घाटों पर ही पूजा करनी होगी। घाटों पर उतरते समय फिसलन व पानी की गहराई का ध्यान रखना होगा। परिवार के बच्चों व बुजुर्गों को अकेला न छोड़ें। नदी, तालाब, पोखर या छठ घाट पर जाने के दौरान पुलिस, गोताखोर व प्रशासन की तरफ से जारी नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन

अगर कोई घटना होती है तो उसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें। नशा व थकान की स्थिति में पानी में नहीं उतरने की हिदायत दी है। अंधेरे या अनधिकृत घाटों पर पूजा नहीं करने, धक्का-मुक्की, सेल्फी या शोरगुल से बचने और तेज बहाव या गहरी जगहों पर नहीं जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
सात जरूरी बातें बातें

क्या करें
1.घाटों पर प्रवेश व निकास मार्ग अलग-अलग रखें।
2. पुलिस, होमगार्ड और स्वयंसेवक दल से निरंतर निगरानी कराई जाए।
3.घाटों पर पर्याप्त रोशनी, बैरिकेडिंग व रस्सी की व्यवस्था रहे।
4. एम्बुलेंस, चिकित्सा दल व फायर सर्विस तत्पर रहें।
5. लाउडस्पीकर से जनसंदेश व दिशा-निर्देश लगातार प्रसारित किए जाएं।
क्या न करें
6. एक समय में अत्यधिक भीड़ को घाट पर एकत्र न होने दें।
7.आतिशबाज़ी, अस्थायी स्टॉल या बाधा उत्पन्न करने वाले आयोजन की अनुमति नहीं दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article