Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The accused, who had a reward for raping a minor girl, was arrested from West Bengal.

Noida News: नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का इनामी आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

Fri, 10 Oct 2025 12:38 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 10 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
The accused, who had a reward for raping a minor girl, was arrested from West Bengal.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। पांच साल पहले 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने के आरोपी पिता को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के वर्धमान रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी को वीरवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
पीओ स्टॉफ इंचार्ज छबील सिंह ने बताया कि अगस्त 2021 में 14 किशोरी ने महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। किशोरी ने बताया था कि वह एक कॉलोनी में रहती है। उनके मम्मी-पापा अलग-अलग रहते हैं। एक दिन पापा ने उसके साथ गलत काम किया। जब वह चिल्लाई तो उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद किसी को बताने पर मम्मी को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन आरोपी फरार हो गया था। अदालत से आरोपी को भगोड़ा घोषित कर दिया था। आरोपी की गिरफ्तारी पर एडीजीपी करनाल मंडल ने 2024 में 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद से ही पीओ स्टॉफ टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी।
विज्ञापन

पुलिस टीम को सूचना मिली थी आरोपी पश्चिम बंगाल के वर्धमान स्टेशन के पास कॉलोनी में रहता है। टीम ने सूचना पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार शाम को आरोपी को महिला थाना पुलिस के हवाले किया। महिला थाना पुलिस ने पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार आरोपी को वीरवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed