फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The accused involved in bike theft gang got bail

Noida News: बाइक चोरी गिरोह में शामिल आरोपी को मिली जमानत

Mon, 19 Jan 2026 05:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
The accused involved in bike theft gang got bail
(अदालत से)
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। अदालत ने बाइक चोरी के आरोपी रोहित को जमानत दी। मामला थाना बीटा-2 से संबंधित है। 24 नवंबर को पुलिस ने सेक्टर-4 के जंगल क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर छह युवकों को 16 बाइक के साथ बरामद किया था। इनमें राहुल, रोहित, सुमित, संदेश, सचिन और अर्जुन शामिल थे। तलाशी के दौरान एक आरोपी के पास से चाकू भी बरामद हुआ था। पूछताछ में आरोपियों ने बाइक चोरी करने और उनके चेसिस नंबर मिटाकर फर्जी नंबर प्लेट लगाने की बात स्वीकार की थी। गिरोह नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। अदालत ने केस डायरी और पुलिस दस्तावेजों का अवलोकन करने के बाद पाया कि बरामदगी के समय कोई भी स्वतंत्र गवाह मौके पर शामिल नहीं किया गया था। इसके अलावा सह आरोपियों को पहले ही जमानत दी जा चुकी है। इस कारण आरोपी को जमानत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed