फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The accused got bail in the case of illegal possession and extortion

Noida News: अवैध कब्जा व रंगदारी के मामले में आरोपी को मिली जमानत

Sat, 06 Sep 2025 04:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 04:50 PM IST
विज्ञापन
The accused got bail in the case of illegal possession and extortion
अवैध कब्जा व रंगदारी के मामले में आरोपी को मिली जमानत
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने भूमि पर अवैध कब्जा और रंगदारी प्रकरण में आरोपी भूपेन्द्र उर्फ भूपेन्द्र चौधरी को जमानत दी है। आरोपी के खिलाफ नॉलेज पार्क कोतवाली में मामला दर्ज है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोपी और उसके साथियों ने एलआईसी से सेवानिवृत्त अधिकारी भरत लाल चौबे के 200 वर्ग गज के प्लॉट और उस पर बनी दुकानों पर जबरन कब्जा कर लिया था। दुकानों का ताला तोड़कर उन्हें किराये पर दे दिया गया और नकली दस्तावेजों के आधार पर बिजली कनेक्शन भी लिया था। वादी से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। आरोपी के अधिवक्ता ने तर्क दिया की सह आरोपियों की जमानत पहले ही खारिज हो चुकी है। अभियोजन पक्ष ने कहा कि आरोपी रणदीप भाटी गैंग का सदस्य है। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जमानत प्रदान की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed