फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The academic session has begun but students are still waiting for books.

Noida News: शिक्षण सत्र शुरू लेकिन अब तक किताबों के इंतजार में छात्र

Sun, 05 Apr 2026 08:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
The academic session has begun but students are still waiting for books.
- ब्लॉक के कई प्राथमिक विद्यालयों में किताबों का नहीं हुआ वितरण
विज्ञापन


मुबस्सिर हुसैन
यमुना सिटी। नया शिक्षण सत्र शुरू हुए करीब एक सप्ताह होने वाले हैं, लेकिन कई विद्यालयों में छात्रों को अब तक किताबें नहीं मिल पाई हैं। शासन के निर्देश के अनुसार 31 मार्च तक सभी विद्यालयों में छात्रों को किताबों का वितरण किया जाना था, मगर कई स्कूलों में यह प्रक्रिया अभी अधूरी है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अभी तक प्रकाशक की ओर से 25 फीसदी किताबों का प्रकाशन नहीं किया गया है। इस वजह से वितरण में देरी हो रही है।

शिक्षा विभाग का कहना है कि जिले में करीब 7.50 लाख किताबें भेजी जा चुकी हैं, जिनमें से करीब 6.50 लाख किताबों का वितरण भी किया जा चुका है। इसके बावजूद जेवर ब्लॉक में स्थित कई प्राथमिक विद्यालयों में छात्रों को अभी तक किताबें नहीं मिली हैं, जिससे छात्रों को पढ़ने में मुश्किलें हो रही हैं। विद्यालयों से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूलों में छात्रों के लिए किताबें नहीं मिल पाई है, जिसकी वजह से कई छात्र स्कूल नहीं आ रहे हैं। इससे कई छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके साथ ही नए नामांकन भी शुरू हो गए हैं, जिसमें नए छात्र भी विद्यालयों में आ रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक के सभी विद्यालयों में किताबें वितरित की जा चुकी हैं। अभी तक प्रकाशक की ओर से 25 फीसदी किताबों का प्रकाशन नहीं हुआ, इस वजह से वितरण में देरी हो रही है। नए नामांकन पूरे होने के बाद सभी किताबें वितरित कर दी जाएंगी। -राशिद खान, खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed