फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The 64-year-old Ramganga River bridge has been closed and will be repaired.

Noida News: रामगगा नदी के 64 साल पुराने पुल को किया बंद, होगी मरम्मत

Sun, 26 Oct 2025 12:22 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 26 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
The 64-year-old Ramganga River bridge has been closed and will be repaired.
अफजलगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रामगंगा पुल के बीम के नीचे खिसकता पेडेस्टेल। संवाद
अफजलगढ़ (बिजनौर)। हरिद्वार काशीपुर फोरलेन हाईवे पर रामगंगा नदी के 64 साल पुराने पुल को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। फिलहाल दूसरी लेन में बने नए पुल से ट्रैफिक को निकाला जा रहा है। गर्डर और पियर कैप के बीच लगे पेडस्टल टूटकर नीचे गिरने की वजह से यह फैसला लिया गया। उधर मरम्मत कैसे की जाएगी, इसके लिए ब्रिज एक्सपर्ट की टीम ने भी मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

शनिवार को भूतपुरी के पास स्थित रामगंगा नदी के पुराने पुल पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। बता दें कि पिछले दिनों पियर कैप और गार्डर के बीच लगा पेडस्टल टूटकर नीचे गिर गया था। कंक्रीट से बने उक्त आधार पर गार्डर टिका हुआ था। इतना ही नहीं, गार्डर के नीचे दोनों सिरों के पेडस्टल भी क्षतिग्रस्त नजर आ रहे हैं। वहीं पुल के पेडस्टल के गिरे स्थान के पास का दूसरा पेडस्टल भी अपनी जगह छोड़कर खिसकने लगा है। इसके कारण पुल पर अत्यधिक भारी वाहन चलने से पुल के भी क्षतिग्रस्त होने की भी संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन

बता दें कि यह पुल साल 1961 में बना था। उस वक्त यह संकरी सड़क हुआ करती थी। बाद में यह टू लेन हाईवे बना और अब फोरलेन में तब्दील हो चुका है। हालांकि फोरलेन निर्माण के वक्त पुराना पुल के बराबर में एक नया पुल बनाया गया था। जिसके बाद से भी दोनों पुल इस्तेमाल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने पुल पर वाहनों की आवाजाही रोकी गई है। ब्रिज एक्सपर्ट की टीम निरीक्षण कर चुकी है। रिपोर्ट आने के बाद पुल की मरम्मत की जाएगी। यह पुरानी तकनीक से बना हुआ पुल है। जिसमें बियरिंग की जगह कंक्रीट का इस्तेमाल किया गया था।
......सकेंश शर्मा, परियोजना निदेशक नेशनल हाईवे

अफजलगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रामगंगा पुल के बीम के नीचे खिसकता पेडेस्टेल। संवाद

अफजलगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रामगंगा पुल के बीम के नीचे खिसकता पेडेस्टेल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed