फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The 10th class maths paper came easy and brought smiles on the faces.

Noida News: 10वीं गणित का पेपर आसान आया तो चेहरों पर आई मुस्कान

Fri, 27 Feb 2026 08:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
The 10th class maths paper came easy and brought smiles on the faces.
इंटरमीडिएट में फल संरक्षण और भौतिक विज्ञान, सैन्य विज्ञान की परीक्षा हुई
विज्ञापन

फोटो --
-----
- यूपी बोर्ड...
---
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शुक्रवार को हुई यूपी बोर्ड हाईस्कूल की गणित की परीक्षा देने से पहले और बाद विद्यार्थियों के चेहरे तनाव से खुशी में बदले नजर आए। आमतौर पर इस विषय से अधिकतर बच्चों को डर लगता है। लिहाजा परीक्षा देने जाते समय बोर्ड के विद्यार्थियों के चेहरों पर काफी तनाव था। उन्हें डर था कि पता नहीं कि पेपर कैसा आएगा। लेकिन जब वे पेपर देकर बाहर निकले तो ज्यादातर ने कहा कि परीक्षा अच्छी हुई और सिर से एक भारीभरकम विषय का बोझ उतर गया है।
------
- सभी प्रश्न सिलेबस से थे। बार-बार अभ्यास का लाभ परीक्षा में मिला। - ध्रुव शर्मा, कक्षा 10
----
गणित के नाम से परीक्षार्थी घबराते हैं, लेकिन सूत्रों को याद करना परीक्षा में काम आए। - आरिश, कक्षा 10
----
पुराने प्रश्न पत्रों को हल करने का अभ्यास किया था, इसलिए पेपर आसानी से हो गया। - अनस, कक्षा 10
------
सभी प्रश्न पढ़े हुए थे। बेहतर अंक के साथ पास होने की उम्मीद है। - रोबिन नागर, कक्षा 12
-------
10वीं-12वीं में 1219 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हाईस्कूल गणित के लिए पंजीकृत 16557 परीक्षार्थियों में से 940 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, इंटरमीडिएट में फल संरक्षण और भौतिक विज्ञान, सैन्य विज्ञान की परीक्षा हुई। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट मिलाकर 1219 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

--------
आज 12वीं में रसायन विज्ञान की परीक्षा
नोएडा। शनिवार को सीबीएसई 12वीं में रसायन विज्ञान की परीक्षा होगी। वहीं शुक्रवार को सीबीएसई 10वीं में कंप्यूटर एप्लिकेशन, इंर्फोमेशन टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी का एग्जाम था। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकल रहे विद्यार्थियों के चेहरों पर आसान पेपर की खुशी साफ दिखाई दी। वे एक-दूसरे से बात करते हुए दिखे। छात्र अभिनव ने बताया कि उनकी कंप्यूटर एप्लिकेशन की परीक्षा अच्छी गई है। परीक्षा सिर्फ दो घंटे की हुई। वहीं, छात्रा पल्लवी ने बताया कि उनका आईटी का एग्जाम था, जो अच्छा गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed