फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   TET paper leak case: footage of deal in Noida hotel goes viral

टीईटी पेपर लीक प्रकरण : नोएडा के होटल में डील का फुटेज वायरल

Sat, 04 Dec 2021 09:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
TET paper leak case: footage of deal in Noida hotel goes viral
सीसीटीवी फुटेज में होटल से बाहर निकलते संजय उपाध्याय और अनूप प्रसाद। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) पेपर लीक मामले में नोएडा के सेक्टर-18 स्थित पांच सितारा होटल में डीलिंग का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह भी जानकारी मिली है कि परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव संजय उपाध्याय दनकौर स्थित जिला शिक्षण और प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में छह वर्ष तक प्राचार्य रहे थे। फुटेज में संजय उपाध्याय और प्रिंटिंग प्रेस मालिक अनूप प्रसाद होटल में जाते-आते दिखाई दे रहे हैं। एसटीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने फुटेज की पुष्टि की है और इसको सूरजपुर में दर्ज केस की जांच में शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन

सूत्रों से जानकारी मिली है कि प्राचार्य पद पर तैनात रहने के दौरान ही संजय उपाध्याय की मुलाकात आरएसएस फिनसर्व लि. के निदेशक अनूप प्रसाद से हुई थी। कुछ ही दिनों में मुलाकात गहरी दोस्ती में तब्दील हो गई। सूत्रों ने जानकारी दी है कि संजय उपाध्याय टेबल टेनिस के शौकीन हैं। इस कारण अनूप प्रसाद से मुलाकात लंच-डिनर की टेबल के अलावा टेबल टेनिस खेलने के दौरान भी डायट परिसर में होती थी। इस बात का पहले ही खुुलासा हो चुका है कि पेपर छापने की डीलिंग नोएडा के एक होटल में हुई थी, लेकिन शनिवार को नोएडा सेक्टर-18 स्थित पांच सितारा होटल का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। फुटेज 23 और 26 अक्तूबर के हैं। इनमें संजय उपाध्याय और अनूप प्रसाद होटल में साथ में दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed