{"_id":"6a9c3d141925c398f5037d81","slug":"tenants-protest-during-the-tour-in-clio-county-noida-news-c-1-noi1095-4690853-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मेंटेनेंस शुल्क बढ़ोतरी के विरोध में क्लियो काउंटी में पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मेंटेनेंस शुल्क बढ़ोतरी के विरोध में क्लियो काउंटी में पदयात्रा
विज्ञापन
इंद्रेश चन्द्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
- निवासियों ने कहा-विवाद नहीं, बातचीत से निकले समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-121 स्थित क्लियो काउंटी सोसाइटी में मेंटेनेंस शुल्क बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को निवासियों ने शांतिपूर्ण पदयात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में सोसाइटी के निवासी शामिल हुए। निवासियों ने कहा कि एक सितंबर से मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाए जाने के बाद सोसाइटी में विवाद की स्थिति बन रही है। उन्होंने सभी पक्षों से आपसी मतभेद दूर कर एकजुट होकर सोसाइटी के हित में समाधान तलाशने की अपील की।
निवासियों के मुताबिक, एक सितंबर से सामान्य क्षेत्र का रखरखाव (सीएएम) शुल्क 2.75 रुपये प्रति वर्गफुट से बढ़ाकर 3.85 रुपये प्रति वर्गफुट कर दिया गया है। उनका कहना है कि वर्ष 2024 में भी सीएएम शुल्क में बढ़ोतरी की गई थी। दो साल के भीतर दोबारा शुल्क बढ़ाए जाने से निवासियों में नाराजगी है।
पदयात्रा के दौरान निवासियों ने सोसाइटी में एओए (अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) के गठन का भी विरोध किया। उनका कहना है कि पिछले कई वर्षों से जिस व्यवस्था के तहत सोसाइटी का रखरखाव किया जा रहा है, उससे निवासी परिचित हैं और वे इसे बेहतर मानते हैं। उनका कहना है कि रखरखाव जैसे महत्वपूर्ण विषय को लेकर किसी नए विवाद की स्थिति नहीं बननी चाहिए।
विज्ञापन
निवासियों ने स्पष्ट किया कि पदयात्रा किसी व्यक्ति या समूह के खिलाफ नहीं है। उनका उद्देश्य विवाद बढ़ाने के बजाय बातचीत के माध्यम से समाधान निकालना है। उनका कहना है कि बढ़ती महंगाई और रखरखाव की लागत केवल क्लियो काउंटी की समस्या नहीं है। ऐसे में सभी पक्षों को मिलकर व्यावहारिक समाधान तलाशना चाहिए।
हमारा उद्देश्य किसी के खिलाफ प्रदर्शन करना नहीं है। हम चाहते हैं कि सोसाइटी में विवाद के बजाय बातचीत से समाधान निकले और सभी निवासी एकजुट होकर सोसाइटी के हित में सोचें-इंद्रेश चंद्र, निवासी
कई वर्षों से सोसाइटी जिस व्यवस्था के तहत चल रही है, उससे निवासी परिचित हैं। हमारा प्रयास है कि मौजूदा व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए और सोसाइटी का माहौल शांतिपूर्ण बना रहे-शबनम गुलाटी, निवासी