फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tenant beaten to death on suspicion of theft

Noida News: चोरी के शक में किरायेदार की पीटकर हत्या

Wed, 20 Mar 2024 08:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 08:26 PM IST
विज्ञापन
Tenant beaten to death on suspicion of theft
नशे की हालत में करता था अक्सर किरायेदार की पिटाई
विज्ञापन

वारदात के बाद आरोपी हो गया था फरार, गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर में चोरी के शक में मकान मालिक ने किरायेदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त गांव गेझा, मेरठ निवासी सुभाष (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी सतीश भड़ाना को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने सुभाष की पिटाई की बात स्वीकार कर ली है। आरोपी नशे में अक्सर सुभाष की पिटाई करता रहता था।

पुलिस के मुताबिक, सुभाष करीब सात-आठ साल से सतीश के मकान गली नंबर-8, अंबेडकर विहार, जौहरीपुर, करावल नगर में रहता था। सुभाष छोटा-मोटा काम करता था। बुधवार सुबह लोगों ने सुभाष को अचेत अवस्था में पड़ा देखकर पुलिस को खबर दी। सुभाष को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जांच में पता चला कि सतीश फरार है। हालात देखकर पुलिस ने मामले में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी सतीश की तलाश शुरू की। शाम को उसे दबोच लिया गया। पुलिस ने सुभाष का शव जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। बृहस्पतिवार को उसके परिवार के आने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। सतीश को शक था कि कई बार सुभाष ने उसके घर में चोरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed