फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ten vehicles of five builders making illegal construction in Shahberry seized

शाहबेरी में अवैध निर्माण करने वाले पांच बिल्डरों के दस वाहन जब्त

Mon, 24 Aug 2020 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Ten vehicles of five builders making illegal construction in Shahberry seized
शाहबेरी के बिल्डरों के वाहन पुलिस ने किए जब्त। - फोटो : Grnoida
शाहबेरी में अवैध निर्माण करने वाले पांच बिल्डरों के दस वाहन जब्त
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। पुलिस ने शाहबेरी में अवैध निर्माण करने वाले पांच बिल्डरों के दस वाहन जब्त किए हैं। रविवार को गैंगस्टर एक्ट के चार मामलों में की गई कार्रवाई में बिल्डरों के रेंज रोवर समेत 8 चौपहिया व दो दोपहिया वाहनों को जब्त किया गया है। वाहनों की कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई गई है। इससे पहले भी पुलिस शाहबेरी के बिल्डरों की कई करोड़ की चल-अचल संपत्ति जब्त कर चुकी है।
एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा अंकुर अग्रवाल ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत बिल्डरों पर कार्रवाई की गई है। बिल्डर मुदगल, सूरज शर्मा, संजीव कुमार, सत्यम व ऋषि त्यागी की दो करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है। बिसरख कोतवाली पुलिस ने लैंड रोवर, स्कार्पियो, होंडा सिटी सहित कुल आठ लग्जरी वाहन और दो दोपहिया वाहन जब्त किए हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि बिल्डरों ने शाहबेरी में अवैध फ्लैट बेचकर संपत्ति अर्जित की थी। इसी संपत्ति से ये वाहन खरीदे गए थे। कोर्ट के आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने के आदेश के बाद पुलिस बिल्डरों के वाहन को कुर्क करने का प्रयास कर रही थी। रविवार को वाहनों को बिसरख कोतवाली लाया गया। यहां से इन्हें सेक्टर-63 के मालखाने भेजा जाएगा।
विज्ञापन

प्राधिकरण ने शाहबेरी में बोर्ड लगाकर दी चेतावनी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने शाहबेरी में अवैध निर्माण रोकने और अवैध भवन व फ्लैट की खरीद फरोख्त पर रोक के लिए बोर्ड लगा दिया गया है। इसमें बताया गया है कि यह प्राधिकरण का अधिसूचित क्षेत्र है। क्षेत्र से संबंधित याचिकाएं अदालत में विचाराधीन हैं। इसके चलते यहां निर्माण करने पर रोक है। वहीं, यहां रहने भी खतरे से खाली नहीं है। आईआईटी दिल्ली की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहबेरी में बने भवन असुरक्षित है। अगर, यहां कोई हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी प्राधिकरण की नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो वर्ष पहले गिरी थी अवैध इमारत
2018 में शाहबेरी में अवैध इमारत गिरने से 9 लोग की मौत हो गई थी। मामले में शाहबेरी के बिल्डरों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। पुलिस मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत आरोपित बिल्डरों की संपत्ति जब्त करने में जुट गई है।
अभी कई बिल्डरों पर शिकंजा कसना बाकी
पुलिस के मुताबिक, शाहबेरी के बिल्डरों पर 81 केस दर्ज किए गए हैं। इनमें 19 केस में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। शेष कार्रवाई की जा रही है। अभी बड़ी संख्या में अवैध निर्माण कर लोगों को धोखा देने व उनकी जान जोखिम में डालने वाले बिल्डरों पर कार्रवाई होना बाकी है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही अन्य बिल्डरों पर भी कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।
अभी सामने आते हैं अवैध निर्माण के मामले
केस दर्ज कर कई बिल्डरों को जेल भेजने व गैंगस्टर एक्ट लगाने के बावजूूद शाहबेरी में अवैध निर्माण के मामले सामने आते रहते हैं। हाल में ही यहां अवैध निर्माण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इनमें एक मामले में केस भी दर्ज किया गया था।

केस दर्ज कराने को खरीदारों ने भी दी हैं शिकायतें
वहीं, शाहबेरी के फ्लैट खरीदारों का कहना है कि पुलिस ने अभी तक केवल प्राधिकरण के अधिकारियों की शिकायत पर कार्रवाई की है। जबकि असली पीड़ित यहां के खरीदार हैं। खरीदारों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed