{"_id":"69b55fbf5a7495a6c507c1fe","slug":"ten-players-from-the-district-selected-for-the-para-athletics-championship-noida-news-c-23-1-lko1064-89933-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले के दस खिलाड़ी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले के दस खिलाड़ी चयनित
विज्ञापन
- यूपी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे जिले के खिलाड़ी, आज भुवनेश्वर होंगे रवाना
- 17 से 21 मार्च तक होगा आयोजन
नितेश कुमार
ग्रेटर नोएडा। 17 मार्च से भुवनेश्वर में होने वाली सीनियर राष्ट्रीय स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के के दस पैरा एथलीट्स भी हिस्सा लेंगे। ये सभी एथलीट्स उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
पैरा ओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम में 17 से 21 मार्च तक पुरुष और महिला वर्ग में चैंपियनशिप करवाई जा रही है। उत्तर प्रदेश पैरा एसोसिएशन के टेक्निकल चेयरमैन मोनू कुमार ने बताया कि गांव गोविंदगढ़ के रहने वाले पैरा एथलीट पद्मश्री प्रवीण कुमार को प्रतियोगिता में सीधे एंट्री मिली है। प्रवीण को अर्जुन पुरस्कार, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न जैसे सम्मानों से नावाजा जा चुका है। वहीं, अन्य नौ खिलाड़ियों का चयन बरेली में बीते दिसंबर में आयोजित 10वीं उत्तर प्रदेश पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के आधार पर हुआ है।
-- -- -- -- -
यूपी टीम में 92 एथलीट्स शामिल
यूपी की टीम रविवार को भुवनेश्वर के लिए रवाना होगी। टीम में पूरे प्रदेश से 92 एथलीट्स भाग लेंगे। इनमें दस एथलीट्स जिले से हैं। खिलाड़ी 17-18 मार्च को क्वॉलीफाइंग राउंड में हिस्सा लेंगे। वहीं, 19 से 21 मार्च तक मुकाबले करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
जिले के दस खिलाड़ियों में ये शामिल
महिला वर्ग : ज्योति (जैवलिन थ्रो, शॉटपुट की एफ-55 कैटेगरी), जैवलिन थ्रो, मीना (डिस्कस थ्रो की एफ-57 कैटेगरी), स्वर्णा राज (जैवलिन थ्रो, डिसक्स थ्रो व शॉटपुट की एफ-54 कैटेगरी)।
पुरुष वर्ग : प्रवीण कुमार (टी-44 कैटेगरी की लंबी कूद), नवनीत (एफ-44 कैटेगरी), गजेंद्र पाल (डिस्कस थ्रो की एफ-55 कैटेगरी), आशीष कुमार व रोहित (एफ-54 कैटेगरी), करण कुमार (जैवलिन थ्रो व डिस्कस थ्रो की एफ-46 कैटेगरी), साहिल (100 मीटर दौड़ की एफ-46 कैटेगरी)