{"_id":"6272b6c4169d5a19a1152655","slug":"temperature-is-high-in-the-morning-and-three-degrees-lower-in-the-afternoon-noida-news-noi6466352124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह तापमान ज्यादा तो दोपहर में हुआ तीन डिग्री कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह तापमान ज्यादा तो दोपहर में हुआ तीन डिग्री कम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। जिले में सुबह से लेकर दोपहर एक बजे तक भीषण आग उगलती गर्मी से लोग जहां परेशान रहे, वहीं, जिले के कुछ गांवों में दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक बूंदाबांदी के साथ हुई ओलावृष्टि के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट आई। हालांकि यह गिरावट ज्यादा नहीं थी, लेकिन तीन डिग्री तक तापमान नीचे आ गया। दोपहर डेढ़ बजे से दो बजे के बीच तो एक बार जिले में पंखे ठंडी हवा देने लगे। तीन बजे के बाद फिर गर्म हवाएं चलने लगीं। दिनभर मौसम करवटें बदलता रहा।
बुधवार को जिले में तापमान सुबह 10 बजे के करीब 41 डिग्री था। सुबह आठ बजे पारा 38 डिग्री पहुंच गया था, जबकि 10 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक पारा 41 डिग्री तथा न्यूनतम 27 डिग्री पर रहा। एक बजे के बाद जिले में तेज हवाएं चलनी शुरू हो गईं। जिसके बाद कुछ गांवों में बूंदाबांदी शुरू हो गई तथा गांव सिहौल तथा एक-दो अन्य गांवों में ओलावृष्टि हुई। हालांकि ओलावृष्टि मात्र पांच मिनट तक हुई, लेकिन उससे उन गांवों व आसपास मौसम में ठंडक बन गई। इसके बाद तापमान एक साथ तीन डिग्री नीचे आकर 38 पर पहुंच गया, लेकिन एक घंटे बाद फिर से 40 डिग्री पर पहुंच गया। करीब एक घंटा बाद ही फिर से मौसम में उमस भरी गर्मी बनने लगी।
बिजली न आने पर हाथ के पंखों से बाहर बैठ हवा करती रही महिलाएं
उधर जिले में बिजली न आने के कारण जिला नागरिक अस्पताल में गर्मी से परेशान महिलाएं अस्पताल के गेट पर आकर बैठ गईं तथा हाथ से पंखा करने लगी। पुरुष पेड़ों के नीचे जाकर बैठ गए।
विज्ञापन
गर्मी अधिक है। हलकी सी बूंदाबांदी तथा फिर तापमान बढ़ने से बीमारी होने का खतरा बन जाएगा। ऐसे में बाहर से ठंडे पेय पदार्थ पीने से बचाव करें तथा कटे फल न खाएं। इससे गला खराब हो सकता है तथा बीमार हो सकते हैं।
- डॉ. विपिन कुमार