फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Teenagers are excited about vaccination

टीकाकरण को लेकर किशोरों में उत्साह

Fri, 07 Jan 2022 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Teenagers are excited about vaccination
नूंह। शुक्रवार को नूंह जिले में 3118 किशोरों का टीकाकरण किया गया। जिससे स्वास्थ्य विभाग की टीम के अधिकारी बहुत ही उत्साहित है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 23 मुख्य स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा गांवों व स्कूलों में टीकाकरण किया जा रहा है। जिले में डेढ़ लाख किशोर हैं जिनके टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग के तमाम आला अधिकारी दिनरात टीकाकरण कराने में जुटे हुए है। अभी तक जिले में 13,120 किशोरों का टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में पहली डोज 4562 व दूसरी डोज 5301 यानी कुल 9863 लोगों को वैक्सीन लगी है। वहीं, अगर जिले के कुल आंकड़ों की बात करें तो अभी तक पहली डोज 686394 दूसरी 242384 दूसरी व कुल 927778 लोगों का टीकाकरण हुआ है। शुक्रवार को जिले में सबसे अधिक नूंह सीएचसी में पहली डोज 1107 व दूसरी डोज 1295 यानी कुल 2002 लोगों का टीकाकरण हुआ। उपायुक्त शक्ति सिंह व जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बसंत दूबे ने बताया कि हर व्यक्ति जल्द से जल्द अपना टीकाकरण कराएं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सभी लोगों के डोर टू डोर टीकाकरण में जुटी है। अभी लगभग डेढ़ लाख किशोरों में से 13120 का टीकाकरण हुआ है। स्वास्थ्य विभाग इसे लेकर गंभीरता से कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

स्कूली छात्र-छात्राओं में उत्साह
नूंह खंड के गांव उजीना स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बीते दो दिनों से 15 से 18 वर्ष की आयु के छात्र छात्राओं का टीकाकरण किया जा रहा है। इस मौके पर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान राजेश शर्मा ने बताया कि छात्र-छात्राओं में टीकाकरण के लिए काफी उत्साह है। अधिक से अधिक टीकाकरण के लिए वह गांव में डोर टू डोर जाकर छात्र छात्राओं को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। दो दिनों में उनके यहां पर करीब 150 छात्र छात्राओं का टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed