{"_id":"5da8c9158ebc3e01346cde1a","slug":"teenager-jumped-from-8th-floor-to-stab-student-noida-news-noi467983526","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक छात्रा को चाकू मारकर आठवीं मंजिल से कूदा किशोर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटेक छात्रा को चाकू मारकर आठवीं मंजिल से कूदा किशोर, मौत
Fri, 18 Oct 2019 06:23 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 06:23 AM IST
विज्ञापन
इसी इंद्रप्रस्थ सोसायटी में युवक ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-61 स्थित इंद्रप्रस्थ सोसायटी में रहने वाले एक किशोर ने बृहस्पतिवार शाम सोसायटी में ही रहने वाली बीटेक छात्रा को उसके फ्लैट में घुसकर चाकू मार घायल कर दिया। छात्रा के शोर मचाने पर किशोर आठवीं मंजिल से नीचे कूद गया। दोनों को गंभीर हालत में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां किशोर की मौत हो गई, वहीं छात्रा का इलाज चल रहा है। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल छात्रा गाजियाबाद के एबीईएस कॉलेज में बी टेक थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही है, जबकि मृतक किशोर फिटजी में कोचिंग कर रहा था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सेक्टर-61 स्थित इंद्रप्रस्थ अपार्टमेंट में आठवीं मंजिल के फ्लैट में योगेंद्र अपने परिवार के साथ रहते हैं। योगेंद्र एक नवरत्न कंपनी में अधिकारी हैं। वहीं उसी सोसायटी में छठी मंजिल के फ्लैट में अतुल जैन अपने परिवार के साथ रहते हैं। अतुल दिल्ली के जसोला में एक कंपनी में अधिकारी हैं। दोनों परिवारों के बीच पहले से जान पहचान है। बृहस्पतिवार शाम को आठवीं मंजिल पर रहने वाले योगेंद्र व उनकी पत्नी कहीं बाहर गए हुए थे। फ्लैट में उनकी 21 वर्षीय बेटी रिया अकेली थी।
विज्ञापन
शाम करीब पांच बजे छठी मंजिल पर रहने वाला 15 वर्षीय किशोर रिया के फ्लैट में पहुंच गया। किशोर ने रिया के साथ मारपीट की और चाकू मार उसे घायल कर दिया। जब रिया ने शोर मचाया तो किशोर आठवीं मंजिल से नीचे कूद गया। इसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और दोनों को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां किशोर की मौत हो गई। घायल रिया आईसीयू में भर्ती है। कोतवाली सेक्टर-58 के थानाध्यक्ष शावेज खान का कहना है कि किशोर ने छात्रा को चाकू क्यों मारा, इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन