{"_id":"68e17b0ec754dd19e70cebb1","slug":"teenager-found-hanging-after-playing-online-games-all-night-na-news-c-192-1-svns1035-141290-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रातभर खेलता था ऑनलाइन गेम फंदे से लटका मिला किशोर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रातभर खेलता था ऑनलाइन गेम फंदे से लटका मिला किशोर का शव
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में किशोर का शव शनिवार की सुबह पंखे की कुंडी से चादर के बने फंदे के सहारे लटका मिला। शनिवार की सुबह परिजन कमरे में गए तो उसे फंदे नीचे उतारा।
घटना के पीछे कारण परिजन नहीं बता पा रहे हैं पर उनका कहना था कि वह काफी दिनों से मोबाइल पर फ्री फायर ऑनलाइन गेम खेलता था। हो सकता है कि मोबाइल गेम में कोई टास्क मिला हो। मोबाइल लेकर पुलिस जांच कर रही है।
क्षेत्र निवासी किशोर (17) साहनी गंगाघाट स्थित डाकघर के पास अंडा चाउमीन का ठेला लगाता था। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद मकान के तीसरे तल पर बने कमरे में सोने चला गया।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह जब वह देर तक नीचे नहीं आया तो परिजन उसे जगाने के लिए कमरे में गए। देखा कि दरवाजा खुला हुआ है। वह पंखे लगाने की कुंडी पर चादर के सहारे फंदे से लटका हुआ था।
उसके बड़े पिता ने बताया कि वह काफी समय से रात भर मोबाइल में फ्री फायर नाम का ऑनलाइन गेम खेलता था। दो दिन से लाइन न होने के कारण उसका फोन चार्ज नहीं था। उसका मोबाइल बंद मिला।
पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लिया है। चुनार कोतवाल विजय शंकर सिंह ने बताया कि किशोर के फंदे से लटककर आत्महत्या करने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की। मोबाइल की जांच की जा रही है।