फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Teenager drowns while bathing in river

Noida News: नदी में नहाते समय डूबा किशोर

Thu, 23 Oct 2025 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Teenager drowns while bathing in river
नरहीं। थाना क्षेत्र के कथरिया गांव में मगई नदी तट पर छठ पूजा की वेदी बनाने के बाद नदी में स्नान करने के दौरान संदीप पासवान 14 वर्ष डूब गए। एक घंटे बाद शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कथरिया गांव निवासी राजनाथ पासवान मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। इकलौता पुत्र संदीप पासवान दौलतपुर स्थित स्कूल में कक्षा छह में पढ़ता था। मंगलवार की सुबह पांच साथियों के साथ मगई नदी के तट पर छठ पूजा के लिए वेदी बनाने के लिए पहुंचा। वेदी बनाने के बाद नदी में स्नान करने लगा। इसी बीच गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। साथी बचाने के लिए चिल्लाने लगे आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे तब तक संदीप डूब गया।
विज्ञापन

पुलिस व ग्रामीण शव की तलाश में जुट गए। एक घंटे के अथक प्रयास के बाद शव को बाहर निकाला। घटना की खबर पर मां सीता देवी का रोते-रोते बुरा हाल है। छोटी बहनें सलोनी 8 वर्ष, अंजलि 5 वर्ष भी मां को रोता देख रोती रहीं। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed