फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Teenager drowns in Yamuna river, search underway

Noida News: यमुना नदी में एक किशोर डूबा, तलाश जारी

Sat, 22 Nov 2025 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Teenager drowns in Yamuna river, search underway
यमुना नदी में एक किशोर डूबा , तलाश जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजापुर। थाना क्षेत्र के ग्राम रूपौली गांव में शुक्रवार को यमुना नदी में स्नान करते समय एक किशोर गहरे पानी में डूब गया। नदी किनारे मौजूद उसके साथी ने उसे डूबते देखा तो उसने भाग कर ग्रामीणों को सूचना दी। तब तक बहुत देर हो गई थी। जानकारी पर पुलिस गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश में जुट गई है।
रूपौली निवासी शोभित ने बताया कि वह अपने साथी रूपौली निवासी हनुमान (15) पुत्र लालदास के साथ नदी में स्नान करने के लिए गया था। हनुमान गहरे पानी में चला गया। जब वह डूबने लगा तो इसकी जानकारी उसने ग्रामीणों को दी। जानकारी होने पर थानाध्यक्ष लाखन सिंह पहुंचकर गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश की। देरशाम होने तक वह नहीं मिला। तहसीलदार भारत प्रताप सिंह परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन

---------
अज्ञात शव मिला
चित्रकूट। शहर के बंधोईन गांव के पास मंदाकिनी नदी में शुक्रवार को देर शाम को एक शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को निकाला है।कोतवाल श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि शव लगभग दस दिन पुराना लग रहा है। इसकी पहचान कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed