फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Teenage girl committed suicide by hanging herself

Noida News: फंदे से लटक कर किशोरी ने दी जान

Sun, 30 Nov 2025 12:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 30 Nov 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl committed suicide by hanging herself
किशोरी की मौत के बाद रोते बिलखते परिवार की महिलाएं और मौजूद लोग । स्रोत - ग्रामीण
धर्मसिंहवा। थाना क्षेत्र के महदेवा नानकार गांव निवासी किशोरी ने शनिवार दोपहर फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। दादा-दादी खेत में काम करने गए थे और मां प्राथमिक विद्यालय में खाना बनाने गई थी। परिजनों ने शव उतारने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। खुदकुशी के कारण का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के महदेवा नानकार गांव के जगदीश व अपनी पत्नी बसंती के साथ सुबह खेत में काम करने चले गए। उनकी बहू गांव के प्राथमिक विद्यालय में रसोइया हैं। वह भी स्कूल में खाना बनाने चली गई। घर पर उनकी पोती प्रियंका निषाद (16) अकेली थी। उसके पिता राम उजागिर की 14 वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय से खाना बनाकर दोपहर में मां लौटी तो प्रियंका निषाद (16) का शव उसके कमरे में कुंडे के सहारे फंदे से लटका मिला। मां ने शोर मचाया तो लोग इकट्ठा हो गए। परिजनों के मौजूदगी में लोगों ने शव को उतारा। घटना की जानकारी ग्राम प्रधान ने पुलिस को दी। पुलिस पंचनामा तैयार कराकर देर शाम में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ हरिकेश भारती ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। लोगों ने बताया कि प्रियंका की बहन की शादी हो चुकी है। वह अपनी ससुराल में है। उसका एक भाई महाराष्ट्र के सतारा प्राइवेट नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed