फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Teen injured after a ball found in garbage burns his hand

Noida News: कूड़े में मिला गोला हाथ में दगने से किशोर घायल

Sat, 06 Sep 2025 12:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 06 Sep 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Teen injured after a ball found in garbage burns his hand
बहराइच। हुजूरपुर क्षेत्र के चिरैयाटांड़ निवासी अंश तिवारी (13) शुक्रवार की सुबह कूड़े में पड़े मिले गोले को दागते समय गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में किशोर का हाथ और मुंह बुरी तरह झुलस गया। परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन



गंगापुर कोतवाली देहात बलरामपुर निवासी संतोष तिवारी ने बताया कि उनका भांजा अंश तिवारी उनके साथ बलरामपुर में रहकर पढ़ाई करता है। शुक्रवार की सुबह वह घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान कूड़े के ढेर में उसे अधजला गोला मिला। उसे जलाने की कोशिश में गोला उसके हाथ में ही दग गया।
विज्ञापन


शोर सुनकर पहुंचे परिजन पहले उसे बलरामपुर अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया। मेडिकल कॉलेज में अंश को बर्न वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed