{"_id":"6ab68c7b0265f4cc9909ef10","slug":"technical-teams-inspected-site-of-greater-noida-bus-accident-vehicle-was-carrying-flammable-materials-2026-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा हादसा: जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच, इमरजेंसी गेट था ब्लॉक; बस में भरा था ज्वलनशील सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा हादसा: जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच, इमरजेंसी गेट था ब्लॉक; बस में भरा था ज्वलनशील सामान
Fri, 25 Sep 2026 08:30 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Fri, 25 Sep 2026 08:30 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसे की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। तकनीकी और बीमा टीमों को बस का इमरजेंसी गेट ब्लॉक मिला। बस में क्षमता से अधिक सामान और बड़ी मात्रा में ज्वलनशील वस्तुएं भी भरी थीं।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा बस हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण बस हादसे के बाद तकनीकी और बीमा टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया। शुरुआती जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। दावा किया गया है कि बस संचालन में सुरक्षा मानकों की भारी अनदेखी की गई और लापरवाही बरती गई।
विज्ञापन
तकनीकी टीम ने जांच के दौरान पाया कि बस में यात्रियों की सुरक्षा के लिए बनाए गए आपातकालीन द्वार को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया गया था, जिससे आपात स्थिति में यात्रियों का निकलना मुश्किल हो गया। इसके अलावा, बस में क्षमता से अधिक सामान लादा गया था। 36 सवारियों के बैठने की क्षमता वाली इस बस में यात्रियों के साथ-साथ क्षमता से अधिक माल भरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान बस के मलबे से इनविटेशन कार्ड, नेल पॉलिश, जींस, मोबाइल स्क्रीन, बिजली के तार, कॉपियां, कलर पेंसिल, जले नोट और धागे के रोल समेत भारी मात्रा में ज्वलनशील वस्तुएं बरामद हुई हैं। तकनीकी और बीमा टीम के सदस्यों ने बताया कि बस ओवरलोडिंग और ज्वलनशील सामान की मौजूदगी के कारण आग तेजी से फैल गई। फिलहाल तकनीकी टीम आगे की जांच के लिए पुलिस की मदद लेंगी।
बुधवार रात हुआ था हादसा
बुधवार रात यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर क्षेत्र में चलती स्लीपर बस में आग लग गई थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे नौ यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में कई यात्री झुलस गए और बस में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया गया। आग के कारण शव बुरी तरह झुलस गए थे, जिससे पहचान की प्रक्रिया में परेशानी हुई। पुलिस और संबंधित अधिकारियों ने शवों की शिनाख्त के लिए आवश्यक कार्रवाई की। हादसे के बाद बस के संचालन, सुरक्षा व्यवस्था और आग लगने के कारणों को लेकर जांच चल रही है।
पुलिस दुर्घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही है। शुक्रवार को दो और मृतकों की पहचान होने के बाद अब परिवारों को उनके परिजनों के संबंध में जानकारी मिल सकी है, जबकि एक मृतक की पहचान का इंतजार है।