{"_id":"6a22d3d1ad59c5feca0df3fc","slug":"technical-supervisor-terminated-for-negligence-in-census-noida-news-c-23-1-lko1064-96631-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जनगणना में लापरवाही पर तकनीकी सुपरवाइजर की सेवा खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जनगणना में लापरवाही पर तकनीकी सुपरवाइजर की सेवा खत्म
विज्ञापन
-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग में था कार्यरत
-जनगणना ड्यूटी को लेकर जनपद में इस तरह की पहली कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जनगणना में लापरवाही और ड्यूटी पूरी नहीं करने पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने उद्यान विभाग में तैनात तकनीकी सुपरवाइजर की सेवा समाप्त कर दी है। जनगणना के काम में लापरवाही पर जनपद में इस तरह की यह पहली कार्रवाई है। सुपरवाइजर की पहचान चमन नागर के रूप में हुई है। अब तक नोएडा और ग्रेनो प्राधिकरण ने 50 से अधिक कर्मचारियों और शिक्षकों पर एफआईआर के लिए ही पुलिस को आवेदन भेजा गया था।
प्राधिकरण की तरफ से नोएडा की एजेंसी माधव एसोसिएट्स को पत्र भेजकर दूसरे तकनीकी सुपरवाइजर की तत्काल तैनाती करने के लिए कहा गया है, जिससे जनगणना प्रभावित न हो। जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह ने बताया कि तकनीकी सुपरवाइजर ने भारत सरकार की जनगणना जैसे महत्वपूर्ण काम को करने से मना कर दिया। इससे प्राधिकरण की छवि धूमिल हुई। कार्य के प्रति की गई लापरवाही की वजह से उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाया जा रहा है।