फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Team will arrive to save you from cold on a call

एक कॉल से िमलेगी िनर्धन और असहाय लोगों को मदद

Mon, 23 Dec 2019 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Team will arrive to save you from cold on a call
एक कॉल पर ठंड से बचाने पहुंचेगी टीम
विज्ञापन

नोएडा। जिला प्रशासन ने गरीब और असहाय लोगों को ठंड से बचाने के लिए नई पहल की है। 5 टीमें बनाने के साथ हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर कॉल करते ही 15 से 30 मिनट में संबंधित व्यक्ति तक मदद पहुंच जाएगी।
दरअसल, बीते दिनों नोएडा में दो लोगों की मौत हुई थी। पुलिस ने आशंका जताई थी कि ठंड की वजह से दोनों की जान गई है। जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए गरीब और असहाय लोगों की मदद का फैसला लिया है। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने एडीएम वित्त एवं राजस्व मुनींद्र नाथ उपाध्याय को नोडल अधिकारी बनाते हुए तीनों तहसीलों और नोएडा-ग्रेनो में सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में 5 टीमें गठित की हैं। वहीं नोडल अधिकारी ने लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए तीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। एडीएम नेअपना मोबाइल नंबर 8800150568 भी हेल्पलाइन के लिए जारी किया है। इसके अलावा डीएम कैंप ऑफिस 0120-2552552 और व्हाट्सएप नंबर 9871428532 पर भी ठंड से परेशान लोगों के बारे में सूचना दी जा सकती है। तुरंत प्रशासन की टीम संबंधित व्यक्ति तक पहुंचकर उसे रैन बसेरे तक पहुंचाएगी।
विज्ञापन

जिले में लोगों को ठंड से बचाव के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। सूचना मिलने पर तत्काल मदद उपलब्ध कराई जाएगी। ठंड से बचाव के इंतजाम के साथ संबंधित व्यक्ति को रैन बसेरे तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुनींद्रनाथ उपाध्याय, एडीएम वित्त एवं राजस्व
शहर में कोई व्यक्ति ठंड से परेशान है तो आम लोग भी इसकी सूचना दे सकते हैं। यदि कोई व्यक्ति बीमार है तो टीम उसे अस्पताल पहुंचाकर इलाज भी कराएगी।
शैलेंद्र कुमार मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed