फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Team reached on the information of tiger sighting

बाघ दिखने की सूचना पर पहुंची टीम

Thu, 25 Nov 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Team reached on the information of tiger sighting
तावडू। उपमंडल के गांव खरक जलालपुर के पहाड़ में बाघ दिखने की सूचना से वन विभाग टीम में हड़कंप मच गया। इसके बाद वन विभाग की टीम बाघ की तलाश में खरक जलालपुर के पहाड़ पर पहुंच गई। 2 घंटे तक बाघ और उसके पंजों के निशान को ढूंढती रही, लेकिन वन विभाग की टीम को निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन

जिला वन अधिकारी बिजेन्द्र सिंह ने बताया कि तावडू वन विभाग कर्मचारियों को मोबाइल पर 15 सेकंड का एक वीडियो मिला। वीडियो में एक बाघ जंगली क्षेत्र में टहलता हुआ नजर आ रहा है। सूचना के मुताबिक एक ग्रामीण ने इस वीडियो को खुद बनाने करने का दावा करते हुए इसे गांव खरक जलालपुर के पहाड़ी क्षेत्र का बताया। टीम ने बृहस्पतिवार को खरक जलालपुर के पहाड़ पर पहुंची। वन विभाग टीम ने वीडियो बनाने का दावा करने वाले व्यक्ति को साथ लेकर बारीकी से निरीक्षण किया। लगभग दो घंटे तक अलग-अलग जगहों पर बाघ की तलाश में घूमते रहे। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान टीम को पहाड़ पर बाघ का कोई निशान, मल मूत्र, सुगंध आदि नहीं मिली। वीडियो में देखी गई जगह भी मेल नहीं खा रही है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में तेंदुए अक्सर देखे जाते हैं, लेकिन बाघ का मिलना बहुत आश्चर्य जनक है, लेकिन यदि क्षेत्र में बाघ है तो यह उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि फिलहाल वीडियो की सत्यता की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed