फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Teachers to protest against TET from February 22 to 26, strategy made

Noida News: 22 से 26 फरवरी तक शिक्षक करेंगे टीईटी को लेकर विरोध, बनाई रणनीति

Tue, 17 Feb 2026 08:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
Teachers to protest against TET from February 22 to 26, strategy made
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ गौतम बुद्ध नगर के ब्लॉक बिसरख में जिला अध्यक्ष प्रवीण शर्मा की ओर से समीक्षा बैठक हुई। इसमें सदस्यता रजिस्टर का अवलोकन करते हुए संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में प्रदेश स्तर से प्राप्त कार्यक्रमों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। जिला अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने बताया कि 22 फरवरी को एक्स पर हैशटैग अभियान चलाया जाएगा। 23 से 25 फरवरी तक सभी शिक्षक विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। 26 फरवरी 2026 को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, गौतम बुद्ध नगर पर धरना देकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। मार्च के तीसरे सप्ताह में नई दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल महारैली आयोजित कर भारत सरकार तक शिक्षकों की आवाज पहुंचाई जाएगी। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष बिसरख स्मिता सिंह, ब्लॉक संरक्षक रजनी यादव, जिला संयुक्त मंत्री हेमंत खोदना, जिला संगठन मंत्री शशि मिश्रा व माजिया सुल्ताना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed