{"_id":"615347fc8ebc3e046034ec70","slug":"teachers-protested-raised-slogans-against-the-government-mewat-news-noi6073392159","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापकों ने किया विरोध-प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापकों ने किया विरोध-प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Teachers protested, raised slogans against the government
Link Copied
नूंह। खंड के दर्जनों अध्यापकों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों के संबंध में खंड शिक्षा कार्यालय पर विरोध-प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश डूडेजा को शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और शिक्षा सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने अपनी पुरानी मांगों के संबंध में अवगत कराया।
विज्ञापन
इस दौरान हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला उप प्रधान हसमत अली, खंड प्रधान शमशेर सिंह, खंड उप प्रधान पूनम, जिला आमंत्रित सदस्य नरेश चौहान ने कहा कि उनकी कई पुरानी मांगों को लेकर विभाग कार्य नहीं कर रहा है। इसलिए उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और शिक्षा सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को रद्द किया जाए। किसान विरोधी कृषि कानून वापस लिए जाए। तबादला ड्राइव को जल्द चलाया जाए। गैर शैक्षणिक कार्यों का अतिरिक्त बोझ हटाया जाए। मॉडल संस्कृति स्कूलों में फीस के नाम पर लूट बंद की जाए। अध्यापकों को पदोन्नति का लाभ दिया जाए। इसके अलावा अन्य कई मांगों को उठाया गया। इस दौरान उनके साथ मुख्य रूप से अध्यापिका डिंपल, उर्मिला, मंजीत, हिना साहू के अलावा साहू दिनेश राघव और आबिद हुसैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।