फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Teachers protest for not getting salary

वेतन नहीं मिलने पर अध्यापकों ने जताया रोष

Sat, 30 Nov 2019 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Teachers protest for not getting salary
नूंह। मेवात विकास अभिकरण के तहत जिले में चल रहे आठ मेवात मॉडल स्कूलों के शिक्षक और अन्य कर्मचारियों ने शुक्रवार को वेतन नहीं मिलने पर मेवात मॅाडल स्कूल सोसाइटी के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के अनुसार उन्हें दो महीने से वेतन नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर मेवात मॉडल स्कूल एसोसिएशन के प्रधान सतीश खटाना ने कहा कि यदि जल्द ही वेतन और एसोसिएशन की लंबित मांगों को पूरा नहीं किया गया तो मेवात माडल स्कूल और सर्व कर्मचारी संघ के तत्वावधान में वे एक बड़ा आंदोलन करेंगे। एसोसिएशन की मुख्य मांगें अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करना, एक्स ग्रेशिया लागू करना, बेसिक वेतन में से ईपीएफ कटौती, समय पर कर्मचारियों को पदोन्नत करना, समान काम, समान वेतन लागू करना, ग्रुप इंश्योरेंस लागू करना, कैशलेस मेडिकल सुविधा प्रदान करना, बीमारी का वास्तविक खर्चा देना, पंजाब समान वेतनमान देना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जब एक अध्यापक को समय पर वेतन नहीं दिया जाएगा तो वह किस तरह से अपने कार्य को ध्यान लगाकर कर सकता हैं। ऐसे में उन्होंने मांग की उनकी इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। इस अवसर पर मेवात मॉडल स्कूल एसोसिएशन के महासचिव निसार अहमद, संरक्षक अशोक कुमार, सुनील कुमार, विजेंद्र सिंह, सुशील, सुबेदीन, परवीन कुमार, रिजवान अहमद, हुक्म सिंह, महेंद्र सिंह, सुधीर कुमार, अखलाक, शहाबुद्दीन, मुबारक, तारा चंद, सचिन तायल, वीपी मिश्रा सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed