{"_id":"68fe732a9a6d196a5702dcb7","slug":"teachers-again-reached-the-residence-of-the-minister-of-state-for-education-na-news-c-204-1-chn1003-123981-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शिक्षा राज्यमंत्री के आवास पर फिर पहुंचे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शिक्षा राज्यमंत्री के आवास पर फिर पहुंचे शिक्षक
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। अशासकीय माध्यमिक शिक्षकों के आंदोलन के बाद अब प्रदेश भर के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक ऑफलाइन स्थानांतरण की मांग को लेकर फिर माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी के आवास पर पहुंच गए। विभिन्न जनपदों से आए शिक्षकों का कहना है कि इस संदर्भ में 16 अक्टूबर को भी ज्ञापन दिया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। राज्यमंत्री के नहीं मिलने पर शिक्षक वहीं डटे रहे और शाम को जब राज्यमंत्री गुलाब देवी पहुंचीं तो शिक्षकों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस दौरान राज्यमंत्री ने नए सत्र में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इसके बाद शिक्षक लौट गए।
रविवार को सुबह 11 बजे से विभिन्न जनपदों से आए राजकीय माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक गांधी पार्क में इकट्ठा होने शुरू हो गए। दोपहर तीन बजे सभी पुरुष व महिला शिक्षक-शिक्षिकाएं ज्ञापन लेकर पैदल मार्च करते हुए सुभाष रोड पर माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी के आवास पर पहुंचे। जहां राज्यमंत्री के प्रतिनिधि चंद्रसेन दिवाकर ने बताया मंत्री रुद्रपुर गई हुई हैं और लौटने में समय लगेगा।
यह सुनकर शिक्षक मंत्री जी के आवास के सामने उनके कार्यालय में बैठ गए और देर शाम तक डटे रहे। शाम सात बजे करीब राज्यमंत्री गुलाब देवी अपने आवास पर पहुंचीं और शिक्षकों की समस्याएं सुनीं। शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि कहा कि वह स्थानांतरण के लिए 10-10 साल से परेशान हैं। इस पर राज्यमंत्री ने नए सत्र में ही स्थानांतरण होने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इस दौरान राजेश कुमार पासवान, दिनेश पाल, संगीता यादव, भावना शर्मा, देवेश कुमार, संगीता सिंह, रूचि सिंह, ऊषा सरोज, संयोगिता, माधव शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, अवनीश कुमार रत्ना, हिमांशी, नीतू, प्रवीण, संतोष, आशीष कुमार पटेल, सौरभ शर्मा, धर्मेंद्र कुमार समेत गोरखपुर से 100 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
-- -- -- --
बोले शिक्षक: ऑफलाइन स्थानांतरण के लिए नहीं शुरू हो रही प्रक्रिया
माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी के आवास पर बैठे राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों का कहना है कि प्रदेश भर में करीब 250-300 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जून 2025 में ऑफलाइन स्थानांतरण के लिए आवेदन किए थे। अभी तक प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। इस संदर्भ में 16 अक्टूबर को राज्यमंत्री को ज्ञापन भी देकर स्थानांतरण की सूची जारी करने की मांग की थी। उस समय मंत्री जी ने मुख्यमंत्री जी से बात कर स्थानांतरण कार्रवाई को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। ऐसे में तमाम ऐसे शिक्षक हैं जिन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिला शिक्षिकाओं को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
-- -- --
वर्जन:
राजकीय माध्यमिक विद्यालय के इन शिक्षकों का कहना है कि हमारा ऑनलाइन में स्थानांतरण के लिए नंबर नहीं आ पाता। हम लोग दस-दस साल से परेशान हैं। हमारे बारे में विचार किया जाए। इस मामले में मैंने इनको बताया है कि इस समय पढ़ाई का सत्र चल रहा है। परीक्षा की तैयारी चल रही है। जैसे ही स्थानांतरण सत्र आएगा। उसमें अधिकारियों के बीच बैठ कर जो आकांक्षी कोटे के हैं उनके बारे में भी विचार करेंगे। ऑनलाइन में जिनका नंबर नहीं आ पा रहा है उनके बारे में भी विचार करेंगे। कोई न कोई रास्ता निकालने का प्रयास करेंगे।
-गुलाब देवी, राज्यमंत्री, माध्यमिक शिक्षा स्वतंत्र प्रभार