{"_id":"6a1d71fe0ad1c540490f6bba","slug":"teacher-on-census-duty-dies-in-road-accident-noida-news-c-491-1-rgh1002-7399-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जनगणना ड्यूटी पर जा रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जनगणना ड्यूटी पर जा रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
दनकौर थाना क्षेत्र के चांगोली मोड़ के पास हुआ हादसा
दनकौर । दनकौर थाना क्षेत्र के चांगोली मोड़ के पास जनगणना ड्यूटी पर जा रहे शिक्षक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शरकपुर के बालकिशन खुर्जा क्षेत्र के हसनपुर लडुकी गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे। सोमवार को घर से बाइक पर सवार होकर ड्यूटी के लिए निकले थे, लेकिन चांगोली मोड़ के पास हादसे का शिकार हो गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें टक्कर मारने के बाद चालक गाड़ी के साथ भाग गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।