फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Teacher Archana Pandey selected for the State Award.

Noida News: राज्य पुरस्कार के लिए शिक्षिका अर्चना पाण्डेय का चयन

Mon, 31 Aug 2026 05:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
Teacher Archana Pandey selected for the State Award.
टीचर अर्चना पांडे राज्य पुरस्कार के लिए चयनित
- 18 वर्षों की सेवा में किए कई नवाचार, दिव्यांग बच्चों के लिए बनाया ‘शिक्षा अर्चना’ ऐप
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कंपोजिट विद्यालय पर्थला खंजरपुर की सहायक अध्यापिका अर्चना पाण्डेय का चयन राज्य पुरस्कार के लिए हुआ है। शिक्षा में नवाचार, तकनीक के प्रयोग और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए कार्यों पर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उन्हें 5 सितंबर को लखनऊ में राज्य पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
अर्चना पाण्डेय ने 18 वर्षों से अधिक के शिक्षण अनुभव के दौरान डिजिटल शिक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, समावेशी शिक्षा और बालिका शिक्षा के क्षेत्र में कई पहल की हैं। उन्होंने दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए ‘शिक्षा अर्चना’ ऐप विकसित किया है। इसके माध्यम से शिक्षक, अभिभावक और अधिकारी निशुल्क शैक्षिक सामग्री व मार्गदर्शन प्राप्त कर रहे हैं। वहीं, ‘दिव्य आभा’ यूट्यूब चैनल के माध्यम से दिव्यांग बच्चों की सफलता की कहानियां लोगों तक पहुंचाई जा रही हैं।
विज्ञापन

200 से अधिक शैक्षिक वीडियो भी तैयार किए-
कोविड काल से अब तक वह हजारों शिक्षकों, विद्यार्थियों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल साक्षरता, एआई और नई तकनीकों का प्रशिक्षण दे चुकी हैं। उन्होंने 200 से अधिक शैक्षिक वीडियो भी तैयार किए हैं। विद्यालय विकास में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सीएसआर के सहयोग से पुस्तकालय, स्मार्ट शिक्षण संसाधन और साइबर सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता व बालिका सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रम शुरू किए गए। उनके मार्गदर्शन में कई विद्यार्थियों ने एनएमएमएस, जवाहर नवोदय विद्यालय, इंस्पायर अवार्ड, विज्ञान प्रदर्शनी और विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed