{"_id":"60b3eace8ebc3e34f55e760e","slug":"tea-newspapers-and-magazines-will-also-be-provided-at-the-vaccination-center-grnoida-news-noi584596983","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण केंद्र पर मिलेगी चाय, अखबार व मैग्जीन की भी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण केंद्र पर मिलेगी चाय, अखबार व मैग्जीन की भी व्यवस्था
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। शारदा अस्पताल में सोमवार से टीकाकरण शुरू हो जाएगा। यह ग्रेटर नोएडा का पहला निजी अस्पताल होगा। अस्पताल के अंदर वैक्सीन सेंटर पर लोगों को चाय के साथ अखबार, मैग्जीन और पानी की सुविधा भी मिलेगी। एक सप्ताह में 10000 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य तय किया है। सोमवार को 100 लोगों को टीके लगाए जाएंगे। वहीं, मंगलवार से 500 का टीकाकरण किया जाएगा। शारदा अस्पताल ने सीरम इंस्टीट्यूट से कोविशील्ड वैक्सीन खरीदी है।
रविवार को वैक्सीन की पहली खेप अस्पताल पहुंच गई। इसमें वैक्सीन की 12000 डोज हैं। विवि के ज्वाइंट रजिस्ट्रार अजित कुमार ने बताया कि सोमवार को टीकाकरण शुरू हो जाएगा। कुल 15 टीम बनाई गई हैं। एक टीम में सीनियर डॉक्टर, नर्सिंग, ट्रेनी डॉक्टर और स्टाफ शामिल है। अस्पताल की अलग-अलग बिल्डिंग में वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की गई है। यहां रोजाना सुबह 10 से शाम 6 बजे तक 300 से 500 लोगों को टीका लगाया जाएगा। अस्पताल के अंदर सभी सेंटर पर लोगों को पानी, चाय के साथ मैग्जीन और अखबार की सुविधा मिलेगी। वैक्सीन लगने के बाद लोग 30 मिनट तक बैठ सकते हैं।
सोसाइटियों और सेक्टरों में भी लगेंगे शिविर
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि कई सेक्टरों और सोसाइटियों के निवासियों ने संपर्क किया है। अगले दो से तीन दिन में अलग-अलग सोसाइटियों और सेक्टरों में शिविर लगाकर वैक्सीन लगाई जाएगी। वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को कोविन पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद कोई स्लॉट बच जाएगा तो अस्पताल उनका बाद में पंजीकरण कर टीकाकरण करेगा।
विज्ञापन
अंतरिक्ष गोल्फ व्यू में लगा टीकाकरण शिविर
अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-2 सेक्टर-78 में कैलाश अस्पताल की ओर से टीकाकरण शिविर लगाया गया। सोसाइटी निवासी शिव मोहन भारद्वाज ने बताया कि शिविर के आयोजन में अस्पताल की निदेशक डॉ. पल्लवी शर्मा भी पहुंचीं। सोसाइटी निवासियों ने उनका स्वागत किया। शिविर में 127 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। कैंप को सफल बनाने में रामजी गुप्ता, अंकित त्यागी, शेखर देशमुख, देवऋषि गुप्ता, विक्की गुप्ता, सुराजीत साह, सचिन शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
कर्मचारियों को लगवाई निशुल्क वैक्सीन
फ ोनरवा के तत्वावधान में सेक्टर-27 आरडब्ल्यूए द्वारा क्लब में कैलाश अस्पताल एवं हार्ट इंस्टीट्यूट के सहयोग से टीकाकरण शिविर लगाया गया। शुभारंभ सांसद डॉ. महेश शर्मा व विधायक पंकज सिंह ने किया। उनके साथ फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा टीम के साथ उपस्थित रहे। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजीव गर्ग ने बताया कि कोविन पोर्टल पर निवासियों को स्लॉट बुक करने में दिक्कत हो रही थी। इसके लिए सांसद से अनुरोध कर कैंप लगवाया गया। कैंप में सेक्टर में कार्यरत लाइनमैन, गार्ड, स्टाफ आदि के टीकाकरण का भुगतान आरडब्ल्यूए ने किया। इसमें 200 से अधिक लोगों ने वैक्सीन लगवाई और इसका लाभ उठाया।