फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Taylor killed by stabbing several times, body thrown on the road

नोएडा : चाकू से कई वार कर युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 23 Dec 2021 02:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Taylor killed by stabbing several times, body thrown on the road
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-104 स्थित हाजीपुर में एक दर्जी की चाकू से कई वार कर हत्या कर दी गई। बुधवार तड़के युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, देर रात पुलिस ने दर्जी के साथ रह रही विधवा के दो भाइयों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। दोनों आरोपी बहन के साथ युवक के रहने से नाराज थे।

विज्ञापन


एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि तड़के हाजीपुर गेट नंबर दो पर युवक का शव मिला। शरीर पर चाकू के निशान थे। जेब से मिले पहचान पत्र से उसकी पहचान शाहजहांपुर जिले के गुनारा, थाना जलालाबाद निवासी राम सिंह (32) के रूप में हुई। राम सिंह नोएडा में कई साल से दर्जी का काम कर रहा था। उसके पास से 12,500 रुपये भी मिले हैं, जहां शव मिला वहां कई टेलर की दुकानें हैं। 
विज्ञापन


15 घंटे में किया हत्या का खुलासा
टेलर की हत्या मामले का पुलिस ने 15 घंटे में खुलासा कर दिया। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि घटना अवैध संबंधों में हुई थी। राम सिंह विधवा के साथ रह रहा था। इससे नाराज महिला के भाइयों ने घटना को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जलालाबाद शाहजहांपुर निवासी मोहित और मोहन के रूप में हुई है। दोनों चचेरे भाई हैं। इनके पास से घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाके में गश्त नहीं होने का आरोप
हाजीपुर के लोगों ने स्थानीय पुलिस पर सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि कोतवाली सेक्टर-39 व चौकी की पुलिस सही तरीके से गश्त नहीं करती है, जबकि यहां पर कई लूटपाट हो चुकी हैं। शिकायत के बाद भी पुलिस मुस्तैद नहीं रहती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed