फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tax evasion game in IT-software companies too

Noida News: आईटी-सॉफ्टवेयर कंपनियों में भी टैक्स चोरी का खेल

Sun, 16 Apr 2023 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Tax evasion game in IT-software companies too
आईटी-सॉफ्टवेयर कंपनियों में भी टैक्स चोरी का खेल
विज्ञापन

- बोगस फर्मों के जरिये फर्जी इनवॉइस से 62 फर्मों ने किया फर्जीवाड़ा, चार आईटी-सॉफ्टवेयर कंपनियों का खुलासा होने पर विभाग अलर्ट
- 184 फर्मों की जांच बीते वित्तीय वर्ष में हुई, 62 फर्मों पर कसा विभाग का शिकंजा, 35.93 करोड़ रुपया जुर्माना वसूला


योगेश शर्मा

नोएडा। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) चोरी के खेल में शहर की आईटी-सॉफ्टवेयर कंपनियां भी शामिल हैं। ऐसी चार कंपनियों पर राज्य कर विभाग का शिकंजा कस चुका है, जिन्होंने बोगस फर्म बनाकर फर्जी इनवॉइस से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का अनुचित लाभ उठाया है। विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में सबसे ज्यादा जुर्माना इन कंपनियों से वसूला है। जांच में इन कंपनियों के तार दिल्ली, गुरुग्राम और बेंगलुरु तक से जुड़े मिले हैं। ऐसे में विभाग की इंटेलिजेंस यूनिट के रडार पर अब आईटी-सॉफ्टवेयर की अन्य कंपनियां भी आ गई हैं।

विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा ने पिछले वित्तीय वर्ष में 184 फर्मों की जांच में सबसे ज्यादा हेराफेरी आईटी-सॉफ्टवेयर से जुड़ी कंपनियों में पकड़ी। जिन 62 फर्मों पर शिकंजा कसा गया, उनमें इस श्रेणी की महज चार कंपनियां शामिल थीं। लेकिन कर चोरी के मामले में इन चार कंपनियों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। सबसे ज्यादा 11.80 करोड़ जुर्माना इन्हीं चारों कंपनियों से वसूला गया। विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सर्विस प्रोवाइडर इन कंपनियोंं ने दिल्ली, गुरुग्राम और अन्य शहरों में बोगस फर्मों के नाम पर फर्जी इनवॉइस से आईटीसी क्लेम कर सरकार को करोड़ों का नुकसान पहुंचाया है। जांच-पड़ताल में कई फर्म पते पर नहीं मिलीं। विभाग ने 62 फर्मों में फर्जीवाड़ा पकडकऱ 35.93 करोड़ जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन


लोहा-स्टील कारोबार में सबसे ज्यादा धांधली

पिछले साल ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें फर्जी कंपनियां बनाकर सिर्फ कागजों में कारोबार दिखाया गया। बोगस बिलों के जरिये आईटीसी का लाभ लेकर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया गया। इस धांधली में गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद की लोहा-स्टील कारोबार से जुड़ी सबसे ज्यादा 21 फर्म शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऐसे चल रहा कर चोरी का खेल

जीएसटी से जुड़े फ्रॉड में बिना किसी वास्तविक कारोबार के फर्जी इनवॉयस बनाकर कारोबार दिखा दिया जाता है। फर्जीवाड़ा करने वाला पहले जीएसटी के पोर्टल पर फर्जी तरीके से एक फर्म रजिस्टर्ड करता है। उसके बाद वह जो भी दस्तावेज देता है, उसमें अधिकतर फर्जी ही होते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद फर्म के नाम पर इनवॉइस बिल पर खरीद-फरोख्त की जाती है। जिन व्यापारियों को इन फर्जी इनवॉइस की जरूरत पड़ती है, वह दो से चार प्रतिशत की दर देकर टैक्स बचा लेते हैं।


श्रेणी फर्मों की संख्या जुर्माना

आईटी/सॉफ्टवेयर 04 11.80 करोड़


आयरन/स्टील 21 3.57 करोड़
इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स 09 2.14 करोड़
पैकिंग मैटेरियल 08 1.47 करोड़
वर्क कांट्रेक्ट 07 8.73 करोड़
रेडिमेड गारमेंट 04 3.19 करोड़
मशीनरी पार्ट्स 03 2.17 करोड़
ऑटोमोबाइल पार्ट्स 03 1.29 करोड़
इलेक्ट्रिकल गुड्स 03 1.57 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed