{"_id":"614e10bd8ebc3efadb23c536","slug":"tau-devi-lal-considered-mewat-to-be-a-member-of-his-family-mewat-news-noi6065777105","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेवात को अपने परिवार का सदस्य मानते थे ताऊ देवीलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेवात को अपने परिवार का सदस्य मानते थे ताऊ देवीलाल
विज्ञापन
Tau Devi Lal considered Mewat to be a member of his family.
नूंह। भले ही हरियाणा के निर्माता, त्यागमूर्ति, जननायक ताऊ देवीलाल हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें, विचार और दी गई प्रेरणा आज भी कार्यकर्ताओं के दिलों में अमर हैं। विशेषकर उनकी सादगी, उच्च विचार और कार्यकर्ताओं से उनका प्यार सराहनीय रहा। वह मेवात को भी अपने परिवार की सदस्य की तरह मानते थे। जब भी समय मिलता था तो मेवात जरूर आते थे। हालांकि, उनके चाहने वालों की सूची बहुत लंबी थी। लेकिन, अपने खास कार्यकर्ताओं को वे कभी नहीं भूलते थे। नगीना के जैन परिवार यानी तत्कालीन कार्यकर्ता स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद जैन के घर विशेष रूप से आना-जाना था।
मेवातवासी नंबरदार महावीर प्रसाद, पूर्व मैनेजर नेमचंद गोयल, पूर्व ब्लॉक समिति मेंबर प्यारेलाल और अमित जैन बताते हैं कि उप प्रधानमंत्री जैसे उच्च पद पर रहने के बावजूद भी किसानों के मसीहा ताऊ देवीलाल धोती-कुर्ता और सिर पर हरियाणा की सम्मानित पगड़ी बांधकर हमेशा बिना बताए ही जैन परिवार के घर आ जाते थे। अचानक से उनको अपने बीच पाकर लोगों का हुजूम एकत्र हो जाता था। उनको गांव पारंपरिक और सादा खाना पसंद था। कुछ समय पलंग और सादा खाट पर आराम करने के बाद लोगों से उनके परिवार व इलाके का हालचाल जानते थे और उनके दुख दर्द दूर करने की कोशिश करते थे। लोग उनकी सादगी के बेहद ज्यादा कायल थे। आखिरी बार वो नगीना 1999 में अपने निधन से कुछ समय पहले आए थे। ताऊ देवीलाल के परिवार से 50 साल से भी अधिक समय से जुड़े रहे कार्यकर्ता स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद के बेटे और जजपा के जिला प्रवक्ता एडवोकेट राहुल जैन ने बताया कि ताऊ देवीलाल अत्यधिक बीमार होने के बावजूद भी 1996 में मेवात में आई भयंकर बाढ़ में पीड़ितों से हालचाल जानने आए थे। बुजुर्ग पेंशन योजना, गरीब कन्यादान योजना और किसान कर्जा माफी जैसे उनके अनेक कल्याणकारी कार्य हमेशा इतिहास के पन्नों पर दर्ज हैं। मेवात के लोगों में बड़ी खुशी है कि अब 25 सितंबर को दिल्ली-मुंबई हाईवे के नजदीक मेवात के गांव हिलालपुर में जननायक ताऊ देवीलाल की हरियाणा की सबसे बड़ी प्रतिमा लगाई जा रही है। इससे नई पीढ़ी उनके किए कामों से वाकिफ हो पाएगी और उनके करिश्माई व्यक्तित्व से प्रेरणा लेगी। लोक लाज से चलता है लोकराज वाले सिद्धांत पर चलने वाली जजपा पार्टी के सुप्रीमो पूर्व सांसद डॉ. अजय सिंह चौटाला और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा मेवातवासियों के लिए दी गई यह विशेष सौगात यादगार रहेगी।
हर वर्ग के सच्चे हितैषी रहे हैं ताऊ देवीलाल : प्रदेशाध्यक्ष
जननायक ताऊ देवीलाल हर वर्ग के हितैषी रहे हैं। ताऊ देवीलाल ने किसानों, व्यापारियों और मजदूरों सहित हर वर्ग के लोगों का ख्याल रखा था। उनकी नीतियों के कारण ही आज हर बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं को पेंशन मिल रही है। यह बातें नूंह में जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहीं। इस दौरान जजपा के दर्जनों नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि कोरोना की वजह से उनकी पार्टी द्वारा यह कार्यक्रम जिला स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश के अन्य सभी जिलों में उनकी प्रतिमा है, मेवात में नहीं थी। इसलिए पार्टी ने यहां पर उनकी प्रतिमा को लगाने का फैसला लिया। शनिवार को ताऊ देवीलाल के हजारों शुभचिंतक उनको नमन कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का प्रण लेंगे। ताऊ देवीलाल जन-जन के नायक है। वे कोई एक पार्टी नहीं बल्कि 36 बिरादरी के सर्वमान्य नेता हैं। इस मौके पर नूंह जिला प्रभारी और पूर्व मंत्री आजाद मोहम्मद, जिलाध्यक्ष तैय्यब हुसैन घासेडिया और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बदरुद्दीन और वरिष्ठ नेता अमन अहमद मौजूद रहे।