फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tanishq won a silver medal at the Special National Athletics Championship.

Noida News: स्पेशल राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तनिष्क ने जीता रजत

Sat, 07 Feb 2026 05:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
Tanishq won a silver medal at the Special National Athletics Championship.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




ग्रेटर नोएडा। स्पेशल खिलाड़ी तनिष्क चोपड़ा ने हरियाणा में हुई स्पेशल राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ था। स्पेशल ओलंपिक्स भारत की ओर से हरियाणा के रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में 4 से 6 फरवरी तक चैंपियनशिप हुई। इसमें 50, 100, 200, 400, 800, 1500, तीन हजार और पांच हजार मीटर दौड़ के अलावा रिले दौड़, लॉन्ग जंप, स्टैंडिंग लॉन्ग जंप, शॉटपुट व जैवलिन थ्रो की प्रतियोगिताएं हुईं।

400 मीटर दौड़ में ग्रेनो के सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित जेपी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी तनिष्क चोपड़ा ने उत्तर प्रदेश की तरफ से हिस्सा लिया। इसमें यूपी के अलावा आंध्र प्रदेश, मिजोरम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एंड कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिसा, पोंडीचेरी, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडू, तेलंगाना, उत्तराखंड, वेस्ट बंगाल, हरियाणा की टीमों में 397 खिलाड़ियो ने भाग लिया था। राष्ट्रीय खेल में रजत पदक जीतने पर तनिष्क का चयन 2027 में होने वाले वर्ल्ड गेम्स के चयन की संभावनाएं बढ़ गई हैं। स्पेशल ओलंपिक्स उत्तर प्रदेश के चेयरमैन मुकेश शुक्ला, स्कूल की प्रधानाचार्य मीता भंडुला, उप-प्रधानाचार्य अनिता पिल्लई, कोच अक्षिता तोमर ने खिलाड़ी को जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed