फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tanish won in 10th and Nidhi Rani won in 12th.

Noida News: 10वीं में तनिश तो 12वीं ने निधि रानी ने मारी बाजी

Sun, 21 Apr 2024 05:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Tanish won in 10th and Nidhi Rani won in 12th.
10वीं में तनिश और 12वीं ने निधि रानी ने मारी बाजी
विज्ञापन

यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम : गौतमबुद्ध नगर में 10वीं के 95.11 फीसदी और 12वीं के 84.96 प्रतिशत विद्यार्थियों को मिली सफलता

तनिश को 95.83 फीसदी और निधि रानी के 93.80 फीसदी अंक मिले
इंटर में नीरज सोलंकी व विधि दूसरे और अंकिता सिंह तीसरे स्थान पर
10वीं में योगेंद्र दूसरे और खुशी कुमारी ने जिले में तीसरे स्थान प्राप्त किया





माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शनिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। गौतमबुद्ध नगर में हाईस्कूल के 95.11 प्रतिशत और इंटरमीडिएट के 84.96 फीसदी छात्रों को सफलता मिली है। 12वीं में दादरी के मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज की निधि रानी ने 93.80 प्रतिशत अंक के साथ जिले में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, हाईस्कूल में दनकौर के एसडीएस इंटर कॉलेज नवादा के छात्र तनिश ने जिले में टॉप किया है। तनिश को 95.83 फीसदी अंक मिले।
जिला विद्यालय निरीक्षक डाॅ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 19,179 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया गया था, जबकि 18,554 ने परीक्षा दी। इनमें से 15,764 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। 12वीं का परिणाम 84.96 प्रतिशत रहा है। 12वीं में निधि रानी ने 93.80 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में टॉप किया है। दूसरे नंबर पर शिवराज शर्मा इंटर कॉलेज, बिलासपुर के नीरज सोलंकी और एसआरएस इंटर कॉलेज खेड़ा धर्मपुरा की विधि रही हैं। इन दाेनों को 93.40 प्रतिशत अंक मिले। नोएडा कन्या इंटर कॉलेज, भंगेल की अंकिता सिंह ने 93.20 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


उधर, हाईस्कूल में 22,828 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हुआ था। इनमें से 21,554 ने परीक्षा दी। परिणाम में 20,501 विद्यार्थियों ने
सफलता हासिल की है। 10वीं का परिणाम 95.11 प्रतिशत रहा है। हाईस्कूल में दनकौर के एसडीएस इंटर कॉलेज, नवादा के तनिश ने जिले में टॉप किया है। तनिश को 600 में से 575 अंक मिले हैं। दूसरे नंबर पर डालचंद शर्मा मिथलेश देवी ज्ञानदीप इंटर कॉलेज, रबूपुरा के योगेंद्र ने 95.17 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। बीआर पब्लिक इंटर कॉलेज, पर्थला खंजरपुर, नोएडा की खुशी कुमारी ने जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। खुशी को 94.83 प्रतिशत अंक मिले हैं। हाईस्कूल के टॉप-10 में 19 छात्र और छात्राएं शामिल हैं, जबकि इंटर की टॉप-10 सूची में 14 छात्र और छात्राएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

प्रदेश में 10वीं में तीसरे और 12वीं में 32वें स्थान पर जिला
परीक्षा परिणाम में गौतमबुद्ध नगर का अच्छा प्रदर्शन रहा है। हाईस्कूल में जिले को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है, जबकि पिछले वर्ष सातवें स्थान पर था। इंटरमीडिएट का परिणाम पिछले साल से अच्छा रहा है, लेकिन रैंक में सुधार नहीं हुआ। पिछले वर्ष जहां जिला प्रदेश में सातवें स्थान पर था, वहीं इस वर्ष 32वें स्थान पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed