फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Talents honored in Mandalaya Art Festival

Noida News: मंडलीय कला उत्सव में प्रतिभाएं सम्मानित

Sun, 21 Sep 2025 02:52 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 21 Sep 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Talents honored in Mandalaya Art Festival
मंडलीय कला उत्सव में प्रतिभाएं सम्मानित
लखनऊ। विकसित भारत 2047 की परिकल्पना पर आयोजित मंडलीय कला उत्सव में माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थियों ने नृत्य व गायन समेत 12 विधाओं में शानदार प्रदर्शन कर ट्राॅफी और प्रमाण पत्र जीते। आशियाना के एल्डिको स्थित पायनियर मांटेसरी इंटर कॉलेज में शनिवार को हुए कार्यक्रम में लखनऊ समेत मंडल के सभी जिलों के 38 स्कूलों से आए 130 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा विष्णु कांत पांडेय ने कला उत्सव का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि 12 विधाओं में पहला स्थान पाने वाले विद्यार्थी राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। कला उत्सव के लखनऊ मंडल के संयोजक जेडी डॉ. प्रदीप कुमार और डीआईओएस राकेश कुमार ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर उप शिक्षा निदेशक रेखा दिवाकर, सह निरीक्षक आंग्ल भारतीय विद्यालय मनीषा द्विवेदी, सह जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ अमिता सिंह, पायनियर समूह के प्रबंधक बृजेंद्र सिंह और प्रधानाचार्या शर्मिला सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में ये रहे विजेता

संगीत गायन एकल शास्त्रीय में श्री योगेश्वर ऋषिकुल इंटर कॉलेज मेहंदीगंज लखनऊ के दुर्गेश चंद्रोकर और संगीत गायन समूह लोकगीत में बाल निकुंज इंटर कॉलेज के अंश मिश्रा, अभिषेक शुक्ला, कृष्णा शुक्ला, अरबाज खान ने खिताब जीता। संगीत वादन एकल ताल वाद्य में अलीगंज स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के आदित्य सिंह अव्वल रहे। संगीत वादन समूह में एसकेडी एकेडमी की आकांक्षा, प्रणव, प्राची व श्रेया और नृत्य एकल शास्त्रीय में एमिटी इंटर नेशनल स्कूल के पार्थवी राय में शानदार प्रदर्शन किया। नृत्य समूह में भारतीय बालिका इंटर कॉलेज की छवि कनौजिया, जाह्नवी सिंह, शशि यादव, राखी शर्मा, नाटक समूह लघु नाटिका में राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के संकल्प रावत, अभय कुमार तिवारी, रिशु मोदी, नागेश अवस्थी, दृश्य कला एकल में राजकीय जुबिली कॉलेज के ब्रमेश जॉय अपेटो, दृश्य कला एकल मूर्तिकला में श्री योगेश्वर ऋषिकुल इंटर कॉलेज के विशेष साहू व पूजा और पारंपरिक कहानी वाचन समूह में नवयुग कन्या इंटर कॉलेज की वंशिका द्विवेदी एवं शगुन श्रीवास्तव ने अव्वल रही संगीत वादन एकल स्वर वाद्य में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सीतापुर के समृद्धि दीक्षित और दृश्य कला समूह में लखीमपुर खीरी की राखी सिंह अव्वल रहीं।

मंडलीय कला उत्सव में प्रतिभाएं सम्मानित

मंडलीय कला उत्सव में प्रतिभाएं सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed