{"_id":"6a2d471964e5f1fa5300f4e3","slug":"synthetic-badminton-court-ready-at-malakpur-stadium-players-to-get-world-class-facilities-noida-news-c-23-1-lko1064-97366-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मलकपुर स्टेडियम में तैयार हुआ सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट, खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मलकपुर स्टेडियम में तैयार हुआ सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट, खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं
विज्ञापन
- जल्द होगी प्रशिक्षक की नियुक्ति, कम शुल्क में मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण
नितेश कुमार
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आधुनिक सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इसके शुरू होने से खिलाड़ियों को अब बेहतर अभ्यास और प्रशिक्षण के लिए दिल्ली या अन्य जिलों का रुख नहीं करना पड़ेगा। जल्द ही यहां प्रशिक्षक की नियुक्ति कर नियमित प्रशिक्षण भी शुरू किया जाएगा। जिला खेल विभाग और जिला विकास खेलकूद प्रोत्साहन समिति की ओर से खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कोर्ट तैयार कराया गया है। अब तक जिले के अधिकांश खिलाड़ी पारंपरिक कोर्ट और सीमित संसाधनों पर अभ्यास करने को मजबूर थे, जिससे उनके प्रदर्शन और तकनीकी विकास पर असर पड़ता था। नई सुविधा मिलने से खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।
खेल विभाग के अधिकारियों के अनुसार सिंथेटिक सतह पर अभ्यास करने से खिलाड़ियों की गति, संतुलन और तकनीकी दक्षता में सुधार होगा। साथ ही चोट लगने की आशंका भी कम होगी। इससे जिले के खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तैयारी कर सकेंगे। यह सुविधा ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध होगी। विभाग का मानना है कि इससे जिले में बैडमिंटन को नई पहचान मिलेगी और युवाओं का खेलों की ओर रुझान बढ़ेगा।
जल्द शुरू होगा नियमित प्रशिक्षण-
खेल अधिकारियों ने बताया कि पहले बैडमिंटन गतिविधियां खेलो इंडिया योजना के तहत संचालित होती थीं, लेकिन प्रशिक्षक के इस्तीफे के बाद प्रशिक्षण प्रभावित हो गया था। अब प्रोत्साहन समिति के माध्यम से नए प्रशिक्षक की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। नियुक्ति पूरी होते ही नियमित प्रशिक्षण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
कोट-
खिलाड़ियों को मात्र 210 रुपये वार्षिक शुल्क पर प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। सिंथेटिक कोर्ट जिले के खिलाड़ियों के लिए बड़ी उपलब्धि है और इससे उन्हें उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारी में मदद मिलेगी। -डॉ. परवेज अली, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी