{"_id":"65352fa71f406be5950c353f","slug":"swiss-woman-murder-case-police-contacted-family-through-embassy-noida-news-c-340-1-del1004-28409-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्विस महिला हत्याकांड : पुलिस ने दूतावास के जरिये साधा परिजनों से संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्विस महिला हत्याकांड : पुलिस ने दूतावास के जरिये साधा परिजनों से संपर्क
विज्ञापन
घटना की जानकारी देकर भारत आने के लिए कहापरिजनों की शिनाख्त के बाद का होगा पोस्टमार्टम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। तिलक नगर थाना पुलिस ने दूतावास के जरिये स्विट्जरलैंड की महिला लीना के परिजनों से संपर्क साधा है। शनिवार को पुलिस ने तिलक नगर में निगम के स्कूल के पास लीना का शव मिलने और हत्या की जानकारी दिल्ली स्थित स्विस दूतावास के अधिकारियों को दी थी, ताकि शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम कराया जा सके।
सूत्रों ने बताया कि रविवार को स्विस दूतावास के अधिकारी तिलक नगर थाने में पहुंचे और आरोपी गुरप्रीत की निशानदेही पर महिला के पासपोर्ट और वीजा की जांच की। दस्तावेज में ज्यूरिख निवासी लीना बर्जर लिखा था। इसके बाद दूतावास के अधिकारियों ने महिला के परिजनों से संपर्क कर भारत आने के लिए कहा है, ताकि शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम कराया जा सके। हालांकि, परिवार की ओर से क्या जवाब दिया गया है, इसकी जानकारी अभी पुलिस को नहीं दी गई है। साथ ही, परिजन कब आएंगे इसकी जानकारी भी दूतावास के जरिये पुलिस को दी जाएगी।