फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Swiss company preparing to build country's largest MRO center

देश का सबसे बड़ा एमआरओ सेंटर बनाने की तैयारी कर रही स्विस कंपनी

Thu, 08 Oct 2020 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Swiss company preparing to build country's largest MRO center
देश का सबसे बड़ा एमआरओ सेंटर बनाने की तैयारी कर रही स्विस कंपनी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट के साथ ही देश का सबसे बड़ा मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहालिंग (एमआरओ) सेंटर भी बनने जा रहा है। स्विस कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी खुद भी इसे बनाने के लिए काफी उत्सुक है। एयरपोर्ट के आसपास लॉजिस्टिक हब और सिटी साइट को विकसित करने के लिए कंपनी इन परियोजनाओं पर हाथ आजमाने पर विचार कर रही है।

नोएडा एयरपोर्ट के पास ग्रीन सिटी बनाने की योजना है। बुधवार को करार के मौके पर ऑनलाइन शामिल हुए ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी (एशिया) के सीईओ डेनियल बर्चर व यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने नोएडा एयरपोर्ट के आसपास सिटी साइट विकसित करनी इच्छा जताई है। इस सिटी साइट में कंपनी या फैक्ट्री नहीं लगेगी, बल्कि रिहायश के साथ ही मॉल, शोरूम, होटल, रेस्तरां, शिक्षण संस्थान और अस्पताल जैसी सारी सुविधाएं होंगी। साथ ही विमानों की मरम्मत के लिए देश का दूसरा मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहालिंग (एमआरओ) सेंटर नोएडा एयरपोर्ट के पास बनना है। स्विस कंपनी ने इसमें भी हाथ आजमाने का इशारा किया है। इसके बनने से विमानों की मरम्मत के लिए विदेश नहीं जाना पड़ेगा। देश में एकमात्र एमआरओ सेंटर नागपुर में बना है। मुंबई एयरपोर्ट तक आने वाले विमान तो वहां दुरुस्त हो जाते हैं, लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट आने वाले विमान को नागपुर सेंटर ले जाना मुश्किल होता है। ऐसे में हवाईजहाज जिस देश की उड़ान भर रहे होते हैं, वहीं पर एमआरओ करा लेते हैं। इससे देश की आमदनी का बड़ा जरिया विदेश चला जाता है। इसके अलावा ज्यूरिख कंपनी नोएडा एयरपोर्ट के आसपास लॉजिस्टिक हब विकसित करने की भी इच्छुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed