फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sweeper found absent from duty; suspended

Noida News: ड्यूटी से अनुपस्थित मिला सफाईकर्मी, निलंबित

Sun, 07 Sep 2025 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Sweeper found absent from duty; suspended
आजमगढ़। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) महराजगंज ने सफाईकर्मी को नोटिस जारी किया था, लेकिन एक माह बीतने भी उसने जवाब नहीं दिया। इसे अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखा गया और तत्काल प्रभाव से उसे निलंबित कर दिया। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के कार्यालय द्वारा 10 जून 2025 को पत्र जारी किया गया था। जिसमें ग्राम पंचायत चांदपुर में तैनात सफाईकर्मी बीरबहादुर प्रजापति को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन पर ग्राम पंचायत में सफाई कार्य न करने, फरवरी 2025 से अप्रैल 2025 तक बिना सूचना के अनुपस्थित रहने, और कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान और ग्रामवासियों ने लिखित शिकायत में कहा कि सफाईकर्मी द्वारा कभी भी साफ-सफाई का कार्य नहीं किया गया। 11 अगस्त 2025 के माध्यम से कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिनों में स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन एक माह बीतने के बाद भी उन्होंने कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया। मामले की जांच के लिए अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, आजमगढ़ को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें तीन सप्ताह के भीतर आरोप पत्र तैयार कर अधोहस्ताक्षरी के समक्ष प्रस्तुत करने और प्रकरण की पूर्ण छानबीन कर अंतिम जांच आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed