फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Swadeshi Sankalp Yatra taken out to promote indigenous products

Noida News: स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए निकाली स्वदेशी संकल्प यात्रा

Sun, 14 Sep 2025 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Swadeshi Sankalp Yatra taken out to promote indigenous products
रायपुररानी। रायपुररानी में आयोजित स्वदेशी संकल्प यात्रा ने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाया। शिव मंदिर पक्का तालाब से शुरू हुई इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिन्होंने देश के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए एकजुट होकर अपनी आहुति दी। कार्यक्रम का आयोजन सायं 4 बजे हुआ, जिसमें समाज के हर वर्ग से लोग भागीदार बने। इस अवसर पर स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबी भारत अभियान के उत्तर भारत समन्वयक डॉ. राजेश गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर ही हम अपने देश को आत्मनिर्भर बना सकते हैं और वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना सकते हैं। आयोजन के दौरान विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के नेता, व्यापारी वर्ग, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी ने सक्रिय रूप से भाग लिया, जिससे कार्यक्रम में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed